image: Reshuffle of district coordinator ministers in bjp

उत्तराखंड के हर जिले के प्रभारी मंत्री बदले गए, जानिए अब कौन है आपके जिले का प्रभारी

Jun 11 2018 6:55PM, Writer:कपिल

काफी वक्त से कहा जा रहा था कि उत्तराखंड के हर जिले के प्रभारी मंत्रियों में फेरबदल हो सकता है। आखिरकार सूबे के मुखिया द्वारा ये फैसला ले लिया गया है। कल से हबी ही खबर थी कि अगले 24 घंटे के भीतर प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट बदली जा सकती है। 2017 में उत्तराखंड की डबल इंजन वाली त्रिवेन्द्र सरकार ने उत्तराखंड में सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आम लोगों तक सरकार की पहुंच बढ़ाने के लिये बड़ा कदम उठाया था। इस दौरान सभी मंत्रियों को अलग अलग जिलों का प्रभार भी सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि वक्त बीतने के साथ साथ प्रभारी मंत्रियों की शिकायतें भी सामने आने लगी थी। ऐसे में त्रिवेंद्र सरकार को ये कदम उठाना पड़ा। अब आइए आपको बताते हैं कि किस जिले के लिए किस मंत्री को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में ऐसे मददगार बनेगा एयरोस्टेट बैलून
उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में जिला नियोजन, अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए फेरबदल करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को हरिद्वार का जिम्मा दिया गया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत को चमोली और रूद्रप्रयाग का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से मदन कौशिक को उधमसिंहनगर और नैनीताल, डाॅ.हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा, यशपाल आर्य को देहरादून, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविन्द पाण्डेय को पिथौरागढ़ और चम्पावत, रेखा आर्य को बागेश्वर और डाॅ.धन सिंह रावत को टिहरी और उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री का प्रभार दिया गया है। इस बारे में सरकार ने फैसला सुना दिया है। अब आपका ये भी जानना जरूरी है कि इससे पहले किस मंत्री को किस जिले का प्रभार सौंपा गया था। इस बारे में भी हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढें - पहाड़ में सेवा करने से मना किया, तो ऐसे डॉक्टर पर होगी कार्रवाई
इससे पहले त्रिवेंद्र सरकार ने सतपाल महाराज को चमोली और हरिद्वार का प्रभारी बनाया था। वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर की कमान दी गई थी। उधर मदन कौशिक को देहरादून और उत्तरकाशी की कमान सौंपी गई थी। हरक सिंह रावत को नैनीताल, यशपाल आर्य को पौड़ी और रूद्रप्रयाग जिला दिया गया था। इसके अलावा सुबोध उनियाल को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अरविन्द पाण्डेय को टिहरी जिला सौंपा गया था। धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और रेखा आर्य को चम्पावत का प्रभारी बनाया गया था। अब इस बार मंत्रियों को प्रभारों में फेरबदल कर दिया गया है। अब देखना है कि आने वाले वक्त में ये तमाम मंत्री किस तरह से अपने अपने जिलों की कमान संभालते हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home