image: Uttarakhand news, trivendra singh rawat

सिर्फ उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है...CM एप पर हुई शिकायत, तो हरकत में आए बिजली वाले

Jun 12 2018 3:26PM, Writer:कपिल

आम तौर पर लोग सरकारी विभाग से क्या उम्मीद कर सकते हैं। एक शिकायत का निपटारा करने में ही अब तक महीनों लग जाते थे। लेकिन उत्तराखंड में सीएम एप पर शिकायत करते ही समस्याओं का निपटारा भी तुरंत हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुण तहसील से एक संदेश आया था। संदेश साफ था कि एक लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल मैगेडी स्टेट में बिजली के खंबो के तार ढीले हो गए थे। ऐसे में ढीले तारों को सपोर्ट देने के लिए लकड़ी का खम्बा लगा दिया गया। झूलने से बचाने के लिए इन तारों पर कपड़े का उपयोग किया गया था। जाहिर है कि कभी भी कोई आकस्मिक खतरा सामने आ सकता है और लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसे में इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड में हर जिले के प्रभारी बदले गए, जानिए अब कौन है आपके जिले का प्रभारी
मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एमडी UPCL से तुरंत बात की गई और समस्या के निपटारे के लिए कहा गया। एमडी यूपीसीएल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिकारीयों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसका पालन करते हुए ग्राम मैगडी स्टेट में बिजली के खम्बों के ढीले तारों को कसकर ठीक कर दिया गया। इसके साथ ही कपड़ों और डोरियों को हटाकर स्टे लगाया दिया गया। मौके से लकड़ी के खंभे हटा लिए गए। एमडी यूपीसीएल ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि बिजली की तारों के साथ लकड़ी और कपड़ों का प्रयोग भविष्य में ना किया जाए। इससे पहले मल्लीताल के नूरानी होटल द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री एप पर आई थी।

यह भी पढें - सिर्फ उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है... सीएम एप पर कीजिए शिकायत, तुरंत हो रही है कार्रवाई
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि नाला संख्या 21 नैनी झील में गिरता है। उस नाले के ऊपर सीढ़ियां बनार्इ जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने यहां इस बात की भी जानकारी दी कि छुट्टी के दिनों में ही ये निर्माण कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री एप पर जैसे ही ये शिकायत मिली, तो मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एडीएम हरबीर सिंह को फोन गया। तुरंत ही एडीएम को आदेश दिए गए कि इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए। एडीएम ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्परता दिखाई। वो अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और अवैध निर्माण धवस्त कराया। सिर्फ 7 घंटे के भीतर ही इस शिकायत पर एक्शन लिया गया। ऐसी समस्याओं का समाधान उत्तराखंड में डिजिटल माध्यम से हो रहा है, जिसकी तारीफ अब लोग कर रहे हैं। आप भी प्ले स्टोर से Trivendra Singh Rawat app डाउनलोड कर सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home