image: Dm deepak rawat action against polythene seller

Video: DM दीपक रावत ने दिन-दहाड़े बाज़ार में मारा छापा, तो सभी के होश उड़ गए

Jun 13 2018 3:07PM, Writer:कपिल

हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत अपने एक्शन को लेकर अक्सर चर्चाओं में होते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि डीएम दीपक रावत एक दुकान में छापा मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस छापे के दौरान दुकान में पॉलीथिन की बड़ी खेप बरामद हुई। जब पूरे हरिद्वार में गंगा को साफ रखने के लिए पॉलीथीन ना रखने की बात पहले ही सभी को बताई गई है, इसके बाद भी दुकानदार मान नहीं रहे हैं। डीएम दीपक रावत लगातार ऐसी दुकानों और होल सेल व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीएम व्यापारी को हड़का रहे हैं। दीपक रावत पहले भी बता चुके हैं कि कि व्यापार मंडल से लगातार बैठकें भी की गई हैं और पहले ही सभी को इस बारे में जानकारी भी दी गई है।

यह भी पढें - जब डीएम दीपक रावत ने मस्जिद में मारा छापा, तो हुआ बड़ा खुलासा...देखिए
इसके बाद भी बहुत लोग ऐसे हैं, जो होल सेल में पॉलिथीन बेच रहे हैं। ऐसे व्यापारियों की वजह से छोटे व्यापारियों के पास भी ये पॉलीथीन चला जाता है। ये ही पॉलीथीन सॉलिड वेस्ट बनकर गंगाजी में चला जाता है। ये ही वो पन्नियां हैं जो पूरे शहर को गंदा कर रही हैं, ये ही वो पन्नियां हैं जिनको सड़क पर गाय खाती है और इस वजह से गाय की भी मौत हो जाती है। दीपक रावत ने कहा कि ये सारी खेप सहारनपुर और हरिद्वार की अलग अलग जगहों से आ रही हैं। ये वीडियो 10 जून 2018 को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। आप भी ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home