image: Mana village of uttarakhand will become iconic village

देवभूमि का माणा गांव बनेगा देश का स्वच्छ आइकॉनिक स्थल, 20 करोड़ में हाईटेक होगा

Jun 13 2018 3:45PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर है। माणा गांव यूं तो देश के आखिरी गांव के रूप में मशहूर है, खास तौर पर आपको यहां देश की आखिरी चा की दुकान काफी आकर्षित करती होगी। लेकिन अब इस गांव में दुनियाभर से लाखों पर्यटकों की बहार आने वाली है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर इसे हाईटेक गांव तैयार करने का प्लान बनाया है। व्यवस्थाएं ऐसी होंगी कि दुनिया देखती रह जाएगी। माणा को स्वच्छ आइकॉनिक स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसका सलेक्शन हो चुका है और तय हो गया है कि इस गांव में अब स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बीस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना का शुभारंभ भी हो गया है। मंगलवार को ही केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर माणा गांव पहुंचे।

यह भी पढें - माणा गांव का लड़का बना फिल्म स्टार्स की पहली पसंद
परमेश्वरन अय्यर ने माणा गांव पहुंचकर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ बैठकर गांव को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया गया। इसके अलावा इस गांव में अब आपको हाईटेक व्यवस्थाएं भी मिलेंगी। गांव को स्वच्छ आइकॉनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। अभियान के तहत गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, तीर्थ स्थल व प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार, घाट का सुंदरीकरण, शॉपिंग कांप्लेक्स और मीटिंग हॉल का निर्माण होगा। माणा गांव में इस अभियान के लिए केंद्र सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार द्वारा इस गांव के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पांच करोड़ की धनराशि जिला स्वजल परियोजना को मुहैया कराई जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home