image: CM trivendra singh rawat helps pappu karki family

वाह उत्तराखंड: पप्पू कार्की के परिवार की मदद के लिए उठे हाथ, CM ने भी पेश की मिसाल

Jun 14 2018 7:37PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड जानता है कि पप्पू कार्की का जाना देवभूमि के लिए कितनी बड़ी क्षति है। बेहतरीन आवाज के मालिक, पहाड़ के संगीत के साधक और देश दुनिया में अपनमी पहचान बना चुके पप्पू कार्की के जाने से उत्तराखंड को गहरा सदमा लगा है। हर कोई जानता है कि पप्पू कार्की के कंधों पर अपने परिवार का जिम्मा था। घर में बूढ़ी मां, 5 साल का बेटा दक्ष और पत्नी हैं। ऐसे में पप्पू कार्की के जाने से इस परिवार को कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता, ये हर कोई जानता है। इस बीच पप्पू कार्की के परिवार की मदद के लिए पूरे उत्तराखंड समेत देशभर से हाथ उठे। पप्पू कार्की के बेटे दक्ष को पढ़ाने का खर्चा बॉलीवुड कलाकार संजय मिश्रा देंगे, तो एक स्कूल ने उनके बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ले ली है। इस बीच कुछ और अच्छी बातें भी हैं, जो साबित करती हैं कि हर कोई पप्पू कार्की के परिवार के साथ खड़ा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड को जाते जाते ये तोहफा दे गए पप्पू कार्की
आपको ये जानकर गर्व होगा कि उत्तराखंड के डीडीहाट के रहने वाले ITBP के जवान अनिल पानू ने आजीवन हर महीने 2100 रुपये देने की बात कही है। अनिल पानू का कहना है कि वो आजीवन पप्पू कार्की के परिवार को हर महीने 2100 रुपये की मदद करते रहेंगे। स्वर्गीय पप्पू कार्की की मां को हर महीने ECS के माध्यम से चेक भेजे जाएंगे। उधर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पप्पू कार्की के परिवार को 5 लाख की मदद देने की बात कही है। ये राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कार्की की मृत्यु लोककला के लिये अपूरणीय क्षति है। इस वक्त कोने कोने से पप्पू कार्की के परिवार की मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। यहां तक कि मुंबई में भी उनके परिवार को आर्थिक मदद के लिए कैंपेन चलाया गया।

यह भी पढें - पप्पू कार्की के वो 5 गीत, जिन्होंने इतिहास रचा है
इस बीच उत्तराखंड में म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कई सालों से कार्यरत नरेंद्र टोलिया ने फेसबुक पर एक अच्छी जानकारी दी है और सभी गायकों से अपील भी की है। नरेंद्र टोलिया ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘भाई अनिल पानू और मेरे द्वारा पप्पू भाई के इस यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस चैनल को निरंतर रखने से जहा हम पप्पू की आवाज को जन 2 तक पहुचायेंगे वही उनकी पत्नी की आमदनी लगभग रुपये 20000 भी होगी। अभी जितने भी ऑडियो बचे हैं उनके हम वीडियो बनायेंगे और सभी गायको से अनुरोध भी करेंगे कि आप एक गाना पप्पू के चैनल के लिए भी गाये। इस बारे में उनकी पत्नी से इजाजत लेने के बाद ही अग्रिम कदम उठायेंगे’। वास्तव में अगर ऐसा काम हो जाए तो पप्पू कार्की के परिवार को उत्तराखंड के तमाम गायकों की तरफ से मदद भी मिल सकेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home