Video: ऐसी जगह देश में कहीं नहीं, सिर्फ उत्तराखंड में दिखी...शुरू हुआ रोमांच का नया दौर
Jun 15 2018 4:17PM, Writer:कपिल
जी हां ऐसा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुआ है। क्या आप जानते हैं कि रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी अब पूरी दुनिया में अपनी अलग ही जगह बना रही है। दरअसल मंदाकिनी नदी में कयाकिंग और केनोइंग के लिए भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपको जानकर खुशी होगी कि इसके लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पूरे देश में चक्कर लगा रही थी। आखिरकार रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी पर लहरों में रोमांच का दौर शुरू हो गया। पूरे देश में तलाश करने के बाद स्पोर्ट्स आथोरिटी ऑफ इण्डिया को उत्तराखण्ड की मन्दाकिनी नदी में सबसे बेहतरीन प्राकृतिक बहाव और स्लोप मिला। पहली बार किसी खेल की राष्ट्रीय टीम का प्रशिक्षण केदारघाटी जैसे दूरस्थ स्थान पर हो रहा है। फ्रांस के कोच जिमी विरकोन भारतीय टीम को ट्रेनिंग देने आए हैं।
यह भी पढें - देवभूमि में शुरू हुआ विश्वप्रसिद्ध मेला, इस बार बनेगा रिकॉर्ड
जिमी विरकोन ने ओलंपिंक में फ्रांस के लिए कयाकिंग और केनोइंग कॉम्पिटीशन में 4 गोल्ड, 4 रजत और 4 कांस्य पदक भी जीते हैं। जिमी विरकोन ने खुद कहा है कि जितनी तेजी से काम यहां हुआ है, उतनी तेजी से मेरे देश में भी नहीं होता। जिमी विरकोन ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल और प्रशासन से एक अनुरोध किया था कि यहां सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। रुद्रप्रयाग जिले का नाम विश्व फलक पर लाने के लिए डीएम मंगेश और विधायक मनोज रावत ने तेजी से काम किया है। काम इतना जल्दी संपन्न हुआ कि कोच जिमी विरकोन को कहना पड़ा कि भारत को लेकर मेरी धारणा बदल गई है। उन्होंने कहा कि जितनी तेज़ी से यहां काम हुआ है, उतनी तेज़ी से तो हमारे देश फ्रांस में भी काम नहीं होता।
यह भी पढें - उत्तराखंड की पहली डबल लेन टनल तैयार है
उन्होंने जमकर यहां चल रहे कामों की तारीफ की है। जिमी विरकोन भारत में ये देखने आए थे कि आखिर सलालम प्रतोयोगिताओं के लिए कौन सी नदी बेहतर है, तो उनकी नज़र मंदाकिनी नदी पर पड़ी। कोच जिमी विरकोन इस नदी को सबसे बहतर पाया। रुद्रप्रयाग के चन्द्रापुरी के गबनी गाँव में भारत की राष्ट्रीय टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 जून 2018 को गबनी गांव में सुबह 9 बजे इस ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल विधायक मनोज रावत भी मौजूद थे। कैम्प का आयोजन इंडियन कयाकिंग एन्ड कैनोइंग एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई, उत्तरांचल कयाकिंग, कैनोइंग एन्ड राफ्टिंग एसोसिएशन कर रही है। आप भी ये वीडियो देखिए।