Video: पहाड़ में अपने गांव लौटेंगे आर्मी चीफ बिपिन रावत, यहीं बन रहा है उनका नया घर !
Jun 15 2018 5:37PM, Writer:आदिशा
देश के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत आज देश के कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में उनका गांव सैण बमरौली ग्रामसभा में पड़ता है। जनरल बिपिन रावत कई बार कह चुके हैं कि पलायन से लड़ना बेहद जरूरी है। इसके लिए वो खुद युवाओं को प्रेरणा देने जा रहे हैं। दरअसल जनरल बिपिन रावत कुछ वक्त पहले अपने गांव पहुंचे थे। उस दौरान वो अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ गांव में पहुंचे। अब जनरल बिपिन रावत का नया घर इस गांव में तैयार होगा। करीब 1 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद जब वो अपने गांव में पहुंचे तो गांव वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनरल रावत की भावुक आंखें भी उनके गांव पहुंचने की खुशी को बयां कर रही थीं। इसके बाद बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ अपने कुलदेवता गूल के दर्शन किरने गए और वहां पूजा की।
यह भी पढें - 'हम उत्तराखंडी दिखा देंगे कि हम किस काबिल हैं'...बिपिन रावत का जोरदार भाषण
खाली हो चुके गांव और पलायन तो लेकर जनरल बिपिन रावत को चिंता हुई तो उन्होंने तुरंत ही इस पर ठोस कदम उठाने का फैसला लिआ। उन्होंने लोगों से कहा कि इस काम के लिए आप भी भी साथ दें। परिवार के लोगों से बातचीत में उन्होंने गांव में घर बनाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उनके चाचा भरत सिंह रावत ने उन्हें गांव में जमीन भी दिखायी। जनरल बपिन रावत ने चाचा भरत सिंह के आवास के पस ही एक खेत में घर बनाने पर सहमति जताई। खुद गांव वालों का उनके परिवार का कहना है कि जनरल बिपिन रावत अब गांव में ही मकान बनवा रहे हैं। 6 महीने बाद वो फिर से अपने गांव आएंगे। जनरल रावत ने इस इलाके के बच्चों के लिए कोटद्वार में आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने की भी बात की।
यह भी पढें - जनरल बिपिन रावत ऐसे चुकाएंगे मातृभूमि का कर्ज
गांव तक सड़क बनाने के लिए उन्होंने सरकार से बात करमने का वादा भी किया। इसके बाद कोटद्वार में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के लिए आवास बनाने की योजना की आधारशिला भी रखी। तो इतना मान लिया जाए कि जनरल बिपिन रावत रिटायरमेंट के बाद पहाड़ के लिए ही बड़े काम करने की सोच रहे हैं। आप इस वीडियो को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।