चमोली में खुलेगा हाईटेक डिग्री कॉलेज, एरोस्पेस बैलून से मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट
Jun 20 2018 3:09PM, Writer:कपिल
पहाड़ में पलायन की मुख्य वजह क्या है ? उच्च शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार। इसकी सबसे पहली कड़ी है उच्च शिक्षा। जी हां खासतौर पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की हालत दीन-हीन स्थिति में ही है। इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्ट क्लासेज के बिना ये डिग्री कॉलेज आज के दौर में पिछड़ते जा रहे हैं। लेकिन पहाड़ में ही कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं, जो अपनी शिक्षा और टेक्नोलॉजी के दम पर देश का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। पौड़ी में घुड़दौड़ी, घोड़ाखाल में सैनिक स्कूल, नैनीताल में शेरवुड और मसूरी में वुड स्टॉक जैसे कई स्कूल हैं, जो देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार चमोली में भी एक ऐसे ही कॉलेज को तैयार करने जा रही है। आइए इस बारे में आपको इस बारे में कुछ खास बातें बता देते हैं।
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र ने दी पप्पू कार्की के परिवार को मदद
दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को घाट क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाक्टर धनसिंह रावत और विधायिक मुन्नी देवी शाह भी मौजूद थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणबगड़ में जल्द ही डिग्री काॅलेज खोला जाएगा। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजक्ट में ये कॉलेज शामिल है। बताया जा रहा है कि शिक्षा की हर तकनीक को पूरा करने के लिए इस कॉलेज में एरोस्पेस बैलूट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। आपको बता दें कि पहाड़ों में इंटरनेट और कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए एरोस्पेस टेक्नोलॉजी विकसित की गई है। इस टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण हो चुका है और अब माना जा रहा है कि स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों के लिए भी ये एक सफल टेक्नोलॉजी साबित होगी।
यह भी पढें - पहाड़ में पहला IPS अफसर , जिसने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर पूरा किया फिटनेस चैलेंज
इसे साथ ही इस मौके पर सीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है उन क्षेत्रों में एरोस्पेस बैलून प्रणाली से नेटवर्क सुविधा मुहैया करायी जायेगी और इसकी शुरूआत पिण्डर घाटी क्षेत्र से ही की जायेगी। इसके अलावा सीएम ने महिला समूहों को बल्व बनाने का प्रशिक्षण, पिरूल से बिजली उत्पादन एवं स्वरोजगार की बात भी कही। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र ने खराब सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने थराली उप चुनाव में मुन्नी देवी शाह को जीत दिलाने एवं सरकार को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं का निराकरण करने हेतु क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया।