image: Pm modi reached dehradun

उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, अब ऐतिहासिक पल का इंतजार

Jun 20 2018 10:54PM, Writer:कपिल

आखिरकार उत्तराखंड की धरती पर पीएम मोदी एक बार फिर से आ गए हैं। योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पीएम मोदी देहरादून में योग करेंगे और उनके साथ करीब 50 हजार लोग योग करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी द्वारा पीएम मोदी का स्वागत किया गया है। पीएम मोदी के चेहरे पर उत्तराखंड पहुंचने की खुशी साफ देखी जा सकती है। हर साल 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत द्वारा विश्व भर में शुरू किए गए इस योग दिवस की चर्चाएं अब दुनियाभर में हो रही हैं। आपको याद होगा कि बीते साल लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हुआ था। इस बार ये कार्यक्रम खास तौर पर देहरादून में होगा। देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र में इस बार एक भव्य आयोजन होगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 32 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे पीएम मोदी
बताया जा रहा है कि खुद पीएम मोदी द्वारा इस बार उत्तराखंड को इस आयोजन के लिए चुना गया है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए देवभूमि उत्तराखंड को चुना गया है और इसके पीछे पीएम मोदी का एक खास नाता है।

क्या आप जानते हैं कि अध्यात्म की धरती उत्तराखंड में ही एक दौर में 32 साल पहले नरेंद्र मोदी ने साधना की थी। केदारनाथ की कंदराओं में ही मोदी ने योग-ध्यान किया था। अब 32 साल बाद उत्तराखंड से ही पूरे विश्व में योग और ध्यान का संदेश मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड में ही मनाया जा रहा है और खास बात ये है कि इसके लिए खुद पीएम मोदी उत्तराखंड में हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड में पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले, दरगाह से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध
पीएम मोदी खुद बता चुके हैं कि उत्तराखंड योग, ध्यान, प्रकृति, खूबसूरती और देवताओं की धरती है। अब एक बार फिर से सारी दुनिया के सामने उत्तराखंड नई पहचान लेकर आया है।

और इतना जरूर है कि पीएम मोदी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड को चुनना उनका इस क्षेत्र से दशकों पुराना नाता दर्शाता है। 32 साल पहले मिली इस प्रेरणा को वो खुद आगे बढ़ा रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home