image: Almora Lakshya sen get entry in the club virat kohli

Video: अल्मोड़ा का ये खिलाड़ी विराट, मैरीकॉम और सायना के क्लब में शामिल..देखिए

Jun 21 2018 1:41PM, Writer:कपिल

कहते हैं जब आपकी उम्मीदों को पंख लगते हैं और सपने हकीकत में बदलने लगते हैं तो असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य भी संभव हो जाता है। ऐसे ही असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को अल्मोड़ा के लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। 17 साल का ये बच्चा आज देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहा है। 16 अगस्त 2001 को अल्मोड़ा में जन्मे लक्ष्य उत्तराखंड से पहले खिलाड़ी जो वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन रैंकिग में नंबर वन पायदान में जगह बना चुके हैं। बुल्गारिया ओपन, इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी ट्रॉफी जीतने वाले लक्ष्य सेन ने अब एक और कारनामा कर दिखाया है। लक्ष्य को अब ओलंपिक 2020 के लिए एक इंटरनेशनल कंपनी स्पॉन्सर करेगी, जो विराट, मैरीकॉम और सायना नेहवाल जैसे दुनिया के भर के 100 खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लक्ष्य ने रोमांचक फाइनल में गोल्ड जीता
जी हां अल्मोड़ा में पैदा हुए लक्ष्य सेन को अब हर्बल लाइफ कपंनी स्पॉन्सर करेगी और खास बात ये है कि इस कंपनी का उद्देश्य लक्ष्य को ओलंपिक 2020 के लिए तैयार करना है। यानी लक्ष्य को ओलंपिक 2020 के लिए हर साज़ो-सामान, खेलने की चीजें, न्यूट्रिशन, खाना पीना, आने जाने का खर्च ये कंपनी ही देगी। आपको बता दें कि ये ही वो कंपनी है जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैपियन मैरीकॉम और बेडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल को स्पॉन्सर करती है। दुनिया भर के 100 वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों को इस कंपनी के द्वारा स्पॉन्सर किया जा रहा है। साथ ही खास बात ये है कि लक्ष्य सेन अब उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसे किसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी के द्वारा स्पॉन्सर किया जा रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखँड के लक्ष्य सेन का एक और कारनामा
इसके लिए कंपनी ने लक्ष्य सेन का एक बेहतरीन वीडियो भी तैयार किया है। इस वीडियो में लक्ष्य के बेहतरीन मूव्स और शॉट्स को आप देख सकते हैं। लक्ष्य उत्तराखंड के वो पहले खिलाड़ी भी हैं, जो वर्ल्ड जूनियर बैंडमिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज रहे हैं। 15 साल की उम्र में लक्ष्य ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home