पहाड़ में बकरी चराने गई बच्ची से दुष्कर्म, दो दिन बाद जंगल से ऐसे हाल में मिली
Jun 22 2018 1:05PM, Writer:कपिल
डर इस बात का है कि क्या पहाड़ भी अब सुरक्षित नहीं रह गए ? सवाल ये भी है कि अब तक सुरक्षित कहे जाने वाले पहाड़ अब बेटियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं ? घटना ही ऐसी है कि आपका खून खौल उठेगा। 16 साल की बच्ची ने आखिर किसी का क्या बिगाड़ा था कि जंगल में उसके साथ घिनौनी वारदात की गई ? हैरानी तो इस बात की होती है, जब पता चला कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि 17 साल का एक नाबालिग है। आखिर वो है कौन ? इस बात का भी जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। ये पूरी वारदात उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट की है। अखबार अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक कपकोट में एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। वो बच्ची जंगल में बकरी चराने गई थी लेकिन दो दिन तक वापस घर नहीं लौटी।
यह भी पढें - देवभूमि उत्तराखंड को अपवित्र कर रहे हैं ऐसे लोग
जंगल में बकरी चराने गई बच्ची से अगर दुष्कर्म हुआ है, तो ये सोची समझी साजिश के तहत हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग बच्ची का ही कोई रिश्तेदार है। बच्ची 18 जून को जंगल में बकरियां चराने गई थी। इसके बाद उसके साथ जंगल में दुष्कर्म किया गया। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। बच्ची को तलाशा जाने लगा और दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद बच्ची जंगल में मिली। लोकलाज के डर से बच्ची सदमे में चली गई और घर वापस ही नहीं लौटी। दो दिन तक एक मासूम उस जंगल में कैसे रही होगी बताया जा रहा है कि ये बच्ची 11वीं की छात्रा है और बरामदगी के बाद ही इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हो चुका है।
यह भी पढें - देवभूमि के इन गुहगारों को कब मिलेगी सजा ?
बीते बृहस्पतिवार को खोजबीन के बाद परिजनों को बच्ची जंगल में बदहवास हालत में मिली मिली। घर लौटे तो किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले को सुनकर परिजन भी दंग रह गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल से किशोरी का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अब सवाल ये है कि सब कुछ तो सुधर जाएगा लेकिन अपने ही जह हवस के भेड़िए बनने लगें तो इसे कैसे सुधारें ? ये क्या हो गया है कि मानसिकता वहशीपन की चरम सीमा पर पहुंच गई है। 16 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है और 17 साल के नाबालिग पर ये आरोप लगा है। आप खुद सोच सकते हैं आज के बच्चे कैसी शिक्षा ले रहे हैं।