image: Next Series in dehradun stadium

खुशखबरी: देहरादून स्टेडियम में दो और क्रिकेट सीरीज होंगी, 2019 में IPL भी होगा !

Jun 22 2018 3:44PM, Writer:कपिल

क्रिकेट की दुनिया से उत्तराखंड को लगातार नए नए तोहफे मिलते जा रहे हैं। खास तौर पर देहरादून स्टेडियम तो वर्ल्ड क्रिकेट की शान बनता जा रहा है। पहल तो एक वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार होना, उसके बाद इसे ICC से अप्रूवल मिलना, इसके बाद पहली टेस्ट सीरीज और अब एक और इंटरनेशनल मैच की तैयारी इस स्टेडियम में होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अब आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच यहां वनडे और टेस्ट का रोमांच देखने को मिलेगा। वैसे खबर तो ये भी है कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भी जल्द ही यहां मुकाबला होगा। अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों के लिए बीसीसीआइ के अधिकारी डेट फाइनल करने में जिटे हैं। खुद उत्तराखँड के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।

यह भी पढें - देवभूमि को बीसीसीआई का तोहफा, अब बनेगा उत्तराखंड बोर्ड
खेल मंत्री पांडेय के मुताबिक रायपुर स्टेडियम में दूसरी इंटरनेशनल सीरीज का आयोजन होगा। इस बारे में उनकी बीसीसीआइ के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। सीरीज होगी, ये लगभग तय हो गया है। अब डेट को लेकर बात चल रही है। इसी वजह से बीसीसीआई के अधिकारी भी डेट फाइनल करने में जुटे हैं। साथ ही वो ही इस सीरीज का प्रारूप भी तय करेंगे। खेल मंत्री ने इशारों ही इशारों में ये संकेत भी दिए हैं कि रायपुर स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भी क्रिकेट सीरीज की जमीन तैयार हो रही है। इस सीरीज के होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। इसके अलावा खास बात ये है कि अगले साल से देहरादून स्टेडियम में आपको आईपीएल का मज़ा भी देखने को मिलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया है कि अगले सीजन में देहरादून के स्टेडियम में आइपीएल हो सकें, इसकी कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के हर जिले में क्रिकेटर्स की तलाश
हाल ही में उत्तराखंड को क्रिकेट जगत से एक और खुशखबरी मिली है। अब बीसीसीआई द्वारा ऐलान कर दिया गया है कि उत्तराखंड बोर्ड बनेगा। यानी उत्तराखंड की अपनी रणजी टीम तैयार होने जा रही है। उत्तराखंड में क्रिकेटर्स की कमी नहीं है, कमी थी तो बस उत्तराखंड बोर्ड बनने की और अब ये भी पूरा होने जा रहा है। उत्तराखंड की दो रणजी टीमें बनेंगे। पहली मैन्स और दूसरी वूमेन्स क्रिकेट टीम होगी। इस तरह से उत्तराखंड के क्रिकटर्स को अब नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए बकायदा हर जिले में ट्रायल लिया जाएगा। इस वक्त उत्तराखंड के ऋषभ पंत, आर्यन जुयाल, मनीष पांडे, अनुज रावत, सौरभ रावत, कमलेश नगरकोटि, एकता बिष्ट जैसे खिलाड़ी दुनिया में अपना हुनर दिखा रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए भी ये एक शानदार पल है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home