image: Deepak rawat with school student

Video: DM दीपक रावत का ये अंदाज गजब है, गरीब स्कूली बच्चों को ऐसे देते हैं हौसला

Jun 25 2018 5:50PM, Writer:कपिल

कहते हैं कि एक कुशल अधिकारी वो होता है, जो बेईमानों का दुश्मन हो, कड़े फैसले लेने में हिचकता ना हो, एक प्रखर शिक्षक हो और आमजन का मित्र हो। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि देवभूमि में ऐसे अधिकारी भी हैं। इनमें से दीपक रावत का नाम कौन नहीं जानता। आज दीपक रावत बुराई और बेईमानी करने वालों के लिए काल हैं, तो भले लोगों के लिए सेवक हैं। डीएम दीपक रावत भ्रष्टाचारियों के लिए दुश्मन हैं, तो बच्चों के लिए दोस्त हैं। इसी का एक नज़ारा तब देखने को मिला जब दीपक रावत एक स्थानीय सरकारी स्कूल में उन बच्चों से मिलने पहुंचे जो बेहद ही गरीब परिवारों से हैं। किसी के पिता ठेली चलाते हैं, तो किसी के पिता रेहड़ी चलाते हैं, किसी की मां दूसरों के घरों में काम करती हैं, तो किसी की मां मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं।

यह भी पढें - डीएम दीपक रावत ने चाय बेचने वाले को बना दिया हीरो, लोग मिलने को बेताब
इन बच्चों को क्या चाहिए होता है ? अच्छी शिक्षा, थोड़ा सा हौसला, थोड़ी सी दोस्ती और थोड़ा सा प्यार। दीपक रावत इन बच्चों का हुनर अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए अपने ही अंदाज में वो छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों को क्या शिक्षा दी जा रही है, इसका अंदाजा भी दीपक रावत छात्रों से बात करके लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर डीएम दीपक रावत के अब तक एक्शन पैक वीडियो ही वायरल होते रहे है। आज जरा उनका ये अंदाज भी देख लीजिए। हर किसी के लिए ये वीडियो एक प्रेरणा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home