Video: केदारनाथ क्षेत्र की बेटी ने हुनर से रचा इतिहास, अब मिलेगा तीलू-रौतेली पुरस्कार
Jun 27 2018 5:58PM, Writer:कपिल
ये वीडियो देखकर ही आप समझ गए होंगे कि उपासना सेमवाल किस दर्जे की कवियत्री और लेखिका हैं। खास बात ये भी है कि उपासना एक बेहतरीन जागर गायिका भी हैं। महिलाओं की युवा पीढ़ी की प्रतिनिधि कही जाने वाली ये बेटी वास्तव में कई सम्मानों की हकदार है। केदारनाथ क्षेत्र की इस बेटी ने केदारघाटी के साथ साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया। केदारघाटी के गुप्तकाशी से सटे ह्यूण गांव की बेटी हैं उपासना सेमवाल। एक बेटी जिसने पहाड़ में रहकर पहाड़ का दर्द, खुशियां, संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस किया। इस संवेदनाओं को अपनी कलम के जरिए जीवित कर उपासना सेमवाल अब पूरे उत्तराखंड के दिल में जगह बना चुकी हैं। ये ही वजह है कि पहाड़ की इस बेटी को इस साल का तीलू-रौतेली सम्मान दिया जा रहा है।
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी को सलाम, इसके हुनर को देश के सबसे बड़े रेडियो ने किया सलाम
यह भी पढें - उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा तीलू-रौतेली सम्मान
राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंंड के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। 6 जुलाई के दिन उपासना सेमवाल को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद सम्मानित करेंगे। इस खबर के बाद से उपासना के गांव और जिले में खुशी का माहौल है। हर कोई दिल से इस बेटी को दुआएं दे रहा है। सम्मान में 21 हजार की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और वीरांगना तीलू रौतेली की तस्वीर युक्त स्मृति पत्र भी प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार हर साल उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरूस्कार से सम्मान करती है। हर साल 13 बेटियों और महिलाओं का चयन इस सम्मान के लिए होता है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से उपासना सेमवाल को तीलू रौतेली पुरूस्कार' के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।