Video: उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा, सीएम त्रिवेंद्र के जनता दरबार में मचा बवाल
Jun 28 2018 3:04PM, Writer:आदिशा
पहले आप ये वीडियो देख लीजिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार में हंगामे का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपको सारी कहानी समझ में आ जाएगी। इस हंगामे की वजह बनी उत्तरकाशी जिले में तैनात एक महिला फरियादी। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने सीएम त्रिवेंद्र के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। दरअसल ये महिला शिक्षिका उत्तरकाशी के एक प्राइमरी स्कूल में तैनात हैं। जैसे ही जनता दरबार में ये महिला अपनी समस्या बताने के लिए खड़ी हुई, तो सीएम के पास जाते हुए अधिकारियों को लताड़ लगानी शुरू कर दी। महिला शिक्षिका की मांग थी कि उनका ट्रांसफर उत्तरकाशी से देहरादून करवाया जाए। इसे लेकर जनता दरबार में काफी गर्मागर्मी का माहौल तैयार हो गया।
यह भी पढें - ऋषिकेश से कर्णप्रयाग अब सिर्फ 45 मिनट, ऐसे पूरा होगा सपना
पुलिस और प्रशासन इससे पहले कुछ समझ पाते की महिला ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खूब खरी-खोटी सुना दी। इस महिला शिक्षिका का नाम अंतरा बहुगुणा है और वो उत्तरकाशी के नौगांव में तैनात हैं। गुरुवार को न्यू कैन्ट रोड स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया गया था। इस दौरान शिक्षिका अंतरा बहुगुणा ने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहना शुरु कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को हिदायत दी। इसके बाद भी महिला ने किसी की नहीं सुनी तो गुस्साए मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इसके बाद भी महिला ने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहना जारी रखा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कांग्रेस सरकार में महिला इसी तरह का हंगामा मचा चुकी है।