Video: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार का एक और वीडियो...जब गरीब ने लगाई गुहार
Jun 28 2018 3:49PM, Writer:कपिल
वो वीडियो तो आपने देख ही लिया होगा, जिसमें उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार में एक महिला शिक्षिका द्वारा हंगामा किया गया। उस वीडियो को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी का कहना है कि सरकार को महिला की बात सुननी चाहिए थी, तो कोई कह रहा है कि महिला द्वारा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। बीजेपी का कहना है कि महिला को आराम से बात करनी चाहिए थी, तभी ये समस्या हल होती। किसी को अपशब्द कहकर समस्या का समाधान नहीं। खैर जो भी हो अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि नैनीताल का एक गरीब शख्स सीएम से गुहार लगा रहा है। उस गरीब शख्स की शिकायत पर सीएम त्रिवेंद्र ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर ही नैनीताल के डीएम को फोन लगाया।
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र के जनता दरबार में महिला टीचर का बवाल
इस गरीब शख्स का नाम खुशीराम बताया जा रहा है, जो कि नैनीताल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जिन लोगों ने इनकी जमीन पर कब्जा किया है उनका नाम हनीस और नसीम बताया जा रहा है। ऐसे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तुरंत ही डीएम को फोन लगातार और समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लिया और शनिवार को शिकायतकर्ता को मिलने के लिए बुलाया है। अब आप ये वीडियो भी देख लीजिए।