देवभूमि में निर्दयी पत्नी ने पति को मार डाला, गंदे शौक पूरे करने के लिए बनी कातिल
Jun 28 2018 5:58PM, Writer:कपिल
अब तक उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं सुनने को नहीं मिल रही थी लेकिन अब हैरानी होती है कि रिश्तों में भी ऐसी दरारें आने लगी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या की है और वो भी अपने शौक पूरे करने के लिए। काशीपुर के नजदीक कनौरा गांव के रहने वाले राकेश की हत्या की गई है। काशीपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक ने काशीपुर बाजपुर ट्रैक पर एक लाश की सूचना पुलिस को दी। शव को पुलस ने कब्जें में लेकर छानबीन की तो हैरान रह गई। पुलिस द्वारा जब सख्ताई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने राज़ उगल दिया। राकेश ने 6 साल पहले देवीपुरा के खड़कपुर में मकान बनवाया था। इस घर में पत्नी माया के अलावा दो बेटियां और एक बेटा रहते है।
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र के जनता दरबार में महिला का बवाल
बीते 6 महीने से इस घर में राकेश की पत्नी का भाई इंद्रपाल भी रह रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे इंद्रपाल ने राकेश के साथ उसके घर पर शराब पी। इसके बाद राकेश को दवा देने के बहाने इंद्रपाल उसे बाइक पर बैठा कर ले गया। राकेश को गुड्डू नाम के शख्स के कमरे पर ले जाया गया। इसी कमरे में इंद्रपाल, गुड्डू, रेखा, जानकी और माया ने राकेश को बेरहमी से मारा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी ने शव को कंदे पर रखा और पास में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया तो सभी से सख्ती से पूछताछ की। इस पूछताछ में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। राकेश की पत्नी माया ने अनैतिक संबंधों के चक्कर में ये हत्या करवाई।
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र के जनता दरबार का एक और वीडियो देखिए
राकेश को अपनी पत्नी के कामों की सारी जानकारी थी। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने ये जघन्य काम करवा दिया। बताया जा रहा है कि माया कुछ गलत महिलाओं की संगत में पड़ गई। इसके बाद उन सभी का धंधा बढ़ने लगा और शौक भी बढ़ने लगे। माया ने रेखा, जानकी और कुछ महिलाओं के साथ मिलकर एक गिरोह तैयार किया था। इंद्रपाल भी इन महिलाओं के लिए दलाली का काम करने लगा था। पति ने घर बनाकर दिया हुआ था, तो इसलिए जगह की कमी नहीं थी। उधर पति दूर रहता था तो कोई परेशानी भई नहीं होती। पति ने कई बार इसका विरोध किया । इसके लेकर पहले से ही माया और राकेश में झगड़ा होता रहता था। आखिरकार माया ने अपने पति को मारने की साजिश रची और इसमें कामयाब हो गई। अब कातिल सलाखों के पीछे हैं।