Video: CM दरबार में हंगामा करने वाली महिला सामने आई, रो-रोकर बताई अपनी बात
Jun 29 2018 1:18AM, Writer:आदिशा
अचानक 12 घंटे के भीतर ही एक महिला ने उत्तराखंड के साथ साथ देशभर में सुर्खियां बटोरी हैं। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार में एक महिला शिक्षिका के हंगामे के बाद हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है। महिला का नाम उत्तरा पंत बहुगुणा है और बड़े न्यूज चैनल ईटीवी के संवाददाता किरण कांत शर्मा ने उस महिला से बातचीत की है। ईटीवी से बातचीत में उत्तरा पंत बहुगुणा का कहना है कि वो 25 साल से अपने गृह जनपद से दूर हैं। महिला शिक्षिका का कहना है कि उनके बच्चे देहरादून में हैं और उनके पति की मौत हो चुकी है, ऐसे में वो अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ना चाहती। हालांकि जिस जिले में महिला तैनात हैं, वहां से भी लोग कह रहे हैं कि महिला शिक्षिका बीते एक साल से नदारद हैं और बच्चों की पढ़ाई में उनका ध्यान बिल्कुल भी नहीं।
यह भी पढें - उत्तराखंड के ये तीन वीडियो देशभर में वायरल, उठने लगे हैं सवाल
हालांकि इस बीच उत्तरा पंत बहुगुणा का कहना है कि अब उन्हें सीएम दरबार से बसंत विहार थाने ले गए तो वहां उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। यहां गौर करने वाली बात कि मिला द्वारा कहा गया है कि उन्हें बीते अगस्त से सैलरी नहीं मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वहां वो नौकरी नहीं कर पा रही हैं। इसके पीछे उनका कहना है कि वहां उनके पति की मौत हो गई थी। खैर ईटीवी द्वारा तैयार किए गए इस वीडियो को भी देख लीजिए आप।