image: Rishikesh yogi adityanath father admitted in hospital

ऋषिकेश: योगी आदित्यनाथ के पिता एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, अचानक बिगड़ी हालत

Jun 30 2018 3:06PM, Writer:कपिल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का देवभूमि से गहरा नाता है। पौड़ी के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। इस बीच खबर है कि योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि योगी के पिता को ऋषिकेष के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम को आनंद सिंह बिष्ट जी को ऋषिकेष एम्स में भर्ती कराया गया था। चलते उन्हें शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। आनंद सिंह बिष्ट की उम्र 85 साल है और फिलहाल उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आनंद सिंह बिष्ट डायरिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, जो कि इस उम्र में खतरनाक साबित हो ता है। इसके अलावा उन्हें पेट की अन्य समस्याएं भी हैं।

यह भी पढें - जब योगी आदित्यनाथ को याद आया अपना पहाड़
इस वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स के अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर्स की टीम उनका उपचार कर रही है। इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिली थी। उस दौरान उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान गैस्ट्रो की प्रॉब्लम ज्यादा हो गई थी और उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ तक इस खबर को पहुंचाया गया है और वो लगातार अपने परिवार के संपर्क में हैं। अस्पताल की टीम बेहद गंभीरता से उनके इलाज में जुटी हुई है। लोग कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब देखना है कि डॉक्टर्स आगे क्या बातें बताते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home