Video: पहाड़ की शान नेगी दा के गीत गाएगा ये बॉलीवुड सिंगर, नेहा कक्कड़ भी देंगी साथ
Jul 2 2018 6:05PM, Writer:मिथिलेश नौटियाल
आज बॉलीवुड के किसी भी दिग्गज से पूछ लीजिए कि आपकी पहली पसंद कौन का गायक है, तो जवाब में जुबिन नौटियाल का नाम भी शामिल होगा। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ कपूर और ना जाने कितने बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों में उत्तराखंड का ये बेटा अपनी आवाज दे चुका है। फिल्मी दुनिया तो ये भी कहती है कि अरिजित सिंह को अगर कोई टक्कर दे रहा है, तो वो सिर्फ जुबिन नौटियाल ही हैं। लेकिन जुबिन के लिए असली सुपरस्टार तो उत्तराखंड के बेमिसाल गायक नरेंद्र सिंह नेगी हैं। जुबिन नौटियाल को पहाड़ की संस्कृति से बेहद लगाव और पहाड़ के संगीत को दुनियाभर में पहचान दिलाना उनका सपना है। इसके तहत अब वो एक प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें नरेंद्र सिंह नेगी के लोकप्रिय गीत ताछुमा-ताछुमा को वो नया कलेवर देने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में मानसून का स्वागत 'बरखा झुकी एग्ये' के साथ, नेगी दा का नया अंदाज सुपरहिट है
जुबिन ने इससे पहले राज्य समीक्षा से खास बातचीत में भी बताया था कि वो पहाड़ के संगीत को नया रूप देने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर कर रहे हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों के गीतों की झलक भी देखने को मिलेगी। इसे इलेक्ट्रो सूफी म्यूजिक के साथ तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जुलाई के आखिर मे शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसमें नीति मोहन और नेहा कक्कड़ जैसे सितारे भी अपनी आवाज देंगे। आपको बता दें कि जुबिन को कुछ दिन पहले मुंबई में आयोजित एक समारोह में मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। जुबिन का कहना है कि वो नेगी जी के गीतों के बड़े फैन हैं और वो उन्हें उत्तराखंड के एआर रहमान मानते हैं। जुबिन का कहना है कि वो नेगी दा के पुराने गीतों को नए संगीत के साथ लोगों के सामने लाएंगे।