image: Uma bharti stuck in guptkashi due to heavy rain

उत्‍तराखंड में बारिश का दौर जारी, खराब मौसम के कारण गुप्तकाशी में फंसी केंद्रीय मंत्री

Jul 3 2018 11:52AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में मानसून आने के बाद भारी बारिश से सभी जिलों में जन-जीवन रुक सा गया है। मौसम विभाग ने सभी जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ख़ास तौर पर यात्रियों को सावधान रहने को कहा गया है। मानसून अभी शुरू ही हुआ है पर बादल फटने, हाईवे बाधित होने, घरों में पानी घुसने और तमाम समस्याओं ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कल उत्तराखंड के मुनस्यारी में इस दौरान बादल फटने की घटना सामने आई थी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बादल फटने से घरों में पानी घुस पड़ा था, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हुआ है। विडियो में देखा जा सकता है कि नाले में तेज गति से बारिश का पानी बहता लोगों के घर में घुस रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश से दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी बीच खबर है कि केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती मौसम खराब होने के कारण तीन दिन से केदारनाथ के पास गुप्तकाशी में फंसी हुई हैं।

यह भी पढें - मुनस्यारी में बादल फटा, ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे बंद, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उमा को हेलीकाप्टर से केदारनाथ के दर्शन करने जाना था। दरअसल मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर केदारनाथ नहीं जा पा रहे हैं, जिस वजह से भारती को गुप्तकाशी में ही मौसम ठीक होने का इन्तजार करना पड रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस सम्बन्ध में कहा कि उमा भारती अभी गुप्तकाशी में ही हैं, वो मौसम खुलने का इंतजार कर रही हैं। उमा भारती बाबा केदारनाथ के दर्शन करने को शनिवार को गुप्तकाशी पहुंची थी। भारती हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाली थीं। लेकिन शनिवार से ही मौसम का रौद्र रूप देखने के बाद हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इस पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि उमा भारती 3 दिनों से गुप्तकाशी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरी हुई हैं और मौसम ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। मौसम ठीक होते ही उमा हेलीकाप्टर से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को जाएंगी। भारती केदारनाथ में बाबा के दर्शनों के साथ ही पुनर्निर्माण के कार्यो का भी जायजा लेंगीं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home