योगी के पिता से मिले त्रिवेंद्र, कहा ऋषिकेश AIMS में तीमारदारों के लिए 500 बैड का रैन बसेरा बनेगा
Jul 3 2018 7:11PM, Writer:कपिल
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनन्द सिंह बिष्ट से मुलाकात की और कुशलछेम जाना। मुख्यमंत्री ने श्री बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में प्राईवेट वार्ड का उद्घाटन किया गया। जहां मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एम्स, ऋषिकेश में वर्तमान में भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ईलाज किया जा रहा है और सरकार ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए आई.डी.पी.एल. की 900 एकड़ भूमि का राज्य सरकार को हंस्तांतरण होना है। सरकार की सोच ये है कि आई.डी.पी.एल. की भूमि हस्तांतरण के पश्चात 200 एकड़ जमीन एम्स को प्रदान की जाएगी ताकि एम्स में अन्य चिकित्सीय सुविधाओं का विकास किया जा सके।
यह भी पढें - आपदा से निपटने को पहाड़ में तैनात हुई SDRF की 31 टीमें, 15 सितम्बर तक छुट्टियां कैंसल
मुख्यमंत्री ने बताया कि आई.डी.पी.एल. से एम्स तक सड़क मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। यहां सबसे ख़ास बात ये भी है कि सरकार मरीजों के साथ आए तीमारदारों के रहने हेतु 500 बैड का रैन बसेरा बनाने पर विचार कर रही है। एम्स ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनायी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अभी और विकास किया जाना है। एम्स में कैंसर ट्रीटमेंट के लिये रेडियोथैरेपी की व्यवस्था है। साथ ही दैनिक औसतन 550 की ओ.पी.डी. है। अस्पताल में वर्तमान में 800 वर्किंग बैड की क्षमता और 11 आॅपरेशन थिएटर हैं।