Video: उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का रिकॉर्डतोड़ गीत, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
Jul 5 2018 3:30PM, Writer:कपिल
इसे कहते हैं छा जाना, कामयाबी के आसमान पर बुलंद इबारत लिखने वाले को ही चैंपियन कहते हैं। ऐसे ही चैंपियन हैं जुबिन नौटियाल। पहाड़ का ये लड़का अब बॉलीवुड में कामयाबी की कहानियां लिख रहा है। पहाड़ के एक आम युवा की तरह जुबिन का दिल भी पहाड़ों के लिए धड़कता है और जब भी मौका मिलता है, अपने गांव चले आते हैं। अपने गांव हनोल में महासू देवता के पूजा - अर्चना करना और अपने लोगों के साथ मिलकर पहाड़ के पारंपरिक गीत गाना जुबिन का सबसे बड़ा शौक है। कहते हैं काबिल बनिए...कामयाबी खुद आपके पीछे दौड़ी चली आएगी। जुबिन नौटियाल इसे अपना फलसफा मानते हैं। आज बॉलीवुड के लगभग हर दूसरी फिल्म जुबिन के गीतों के बिना अधूरी है। आवाज में गजब की खनक और नयापन लिए जुबिन अब हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन रहे हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में मानसून का स्वागत 'बरखा झुकी एग्ये' के साथ, नेगी दा का नया अंदाज सुपरहिट है
यह भी पढें - Video: पहाड़ की शान नेगी दा के गीत गाएगा ये बॉलीवुड सिंगर, नेहा कक्कड़ भी देंगी साथ
हाल ही में 22 जून को जुबिन अपना नया गीत लेकर आए थे। इस गीत का नाम है ‘हमनवा मेरे’। बेहद ही खूबसूरत लोकेशन में एक अनजाने प्यार का ताना बाना इस गीत के जरिए बुना गया है। 22 जून से अब तक इस गीत को यू-ट्यूब पर ही करीब 37,612,710 व्यूज मिल चुके हैं। यानी बहुत जल्द ये गीत 5 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाला है। इस गीत की खास बात ये है कि इसमें आपको जुबिन ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। रोमिका शर्मा इसमें जुबिन के साथ दिख रही हैं। मनोज मुंतशिर के शब्दों का जादू भी कमाल का है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर कहें तो एक लाजवाब गीत पेश किया गया है। महासू देवता के भक्त जुबिन नौटियाल कहते हैं कि वो अब उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत के लिए नया काम कर रहे हैं। फिलहाल ये गीत तो कमाल बन पड़ा है, आप भी सुनिए।