image: High Voltage drama in uttarakhand school

उत्तराखंड के स्कूल में उतरा इश्क का भूत! प्रिंसिपल और महिला शिक्षक के बीच चप्पलबाज़ी

Jul 6 2018 3:17PM, Writer:कपिल

गुरू को भगवान माना जाता है लेकिन कुछ गुरु ऐसे भी हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग का नाम बदनाम कर दिया है। क्या करें ऐसे शिक्षकों का जो बीच स्कूल में ही दिन-दहाड़े चप्पलबाज़ी करने और हाथापाई करने पर उतारू हो जाएं ? जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो देहरादून के सहसपुर का है। मुख्यालय से सिर्फ तीन सौ मीटर दूरी पर सहसपूर के आर्दश विद्यालय तेलपूर का ये नज़ारा है। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की इज्जत मिट्टी में मिला देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। मामला जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये अध्यापिका प्रिंसिपल से ही सिर्फ इसलिए लड़ पड़ी क्योंकि प्रिंसिपल ने दूसरी अध्यापिका को अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। खबर तो ये भी मिली है कि ये शिक्षक इससे पहले आदर्श शिक्षक का अवॉर्ड ले चुके हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ में मर गया सिस्टम ..आधे प्रसव में तड़पती मां को किया रेफर, मिली दर्दनाक मौत!
पहले आप इस बवाल को ध्यान से देखिए और फिर सोचिए कि आखिर उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था का ये क्या हाल हो गया है। खबर ये भी मिली है कि ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। पहले कमरे में बवाल, फिर बाहर आकर बवाल, फिर प्रिंसिपल का महिला को धक्का देना और उसके बाद महिला का प्रिंसिपल पर चप्पल बरसाना। और तो छोड़िए वीडियो के आखिर में ये भी दिख रहा है कि प्रिंसिपल साहब अपने कमरे में जाकर बेहोश हो गए। इसके बाद उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे गए। सवाल ये है कि छात्रों पर इसका क्या असर पड़ेगा ? उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर ये बदनुमा दाग नहीं है ? अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है। कुछ शिक्षक ही उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने में जुटे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home