image: Mahendra singh dhoni breaks two cricket records

पहाड़ के धोनी ने तोड़े क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर

Jul 7 2018 11:37AM, Writer:कपिल

ऊंचे पहाडों के बीच सूखी हुई नदी के किनारे-किनारे, ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां। इन पगडिंडियों पर मीलों पैदल चलकर ल्वाली गांव पहुंचा जा सकता है। ल्वाली गांव इसलिए खास है क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का गांव है। इस छोटे से गांव में करीब 20-25 घर हैं। धोनी आखिरी बार अपने गांव में 2003 में आए थे। परिवार में एक शादी थी, तो धोनी भी इस शादी में शरीक होने के लिए आए थे। ल्वाली गांव के लड़के ने वर्ल्ड र्रिकेट में हर लो कारनामा कर दिखाया, जिसे लोग अजूबा कहते हैं। अब धोनी ने वर्ल्ड क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंपिंग के मामले में पाकिस्तान के अकमल को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही धोनी ने एक शानदार रिकॉर्ड तैयार किया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड से महेंद्र सिंह धोनी का अटूट रिश्ता है, यहां मनाया बेटी जीवा का जन्मदिन
पहाड़ के धोनी करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए है जहां से उनका हर एक रिकॉर्ड उनको दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलते ही धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। धोनी से ज्यादा मैच सिर्फ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने खेले हैं। धोनी अब तक 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा राहुल द्रविड 509 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इससे पहले मैच में धोनी ने 2 स्टपिंग की थी। ऐसे करके उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे ने अनिल कुंबले का इतिहास दोहराया, टूटे जबड़े का साथ शतक लगाया
आज खास बात ये भी है कि माही का जन्मदिन भी है। टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिलहाल तो माना जा रहा है कि धोनी अगला वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। हालांकि ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है कि वो वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या फिर नहीं। वर्ल्ड क्रिकेट की हर रिकॉर्ड बुक में माही का नाम हैॉ। धोनी की पत्नी साक्षी रावत भी उत्तराखंड से ही हैं। देहरादून की साक्षी रावत अक्सर देहरादून आती हैं और माही भी उनके साथ होते हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि देहरादून में धोनी अपना घर बनवा रहे हैं। ये साबित करता है कि उत्तराखंड से महेंद्र सिंह धोनी को कितना प्यार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home