image: Uttarakhand govt meeting for dehradun works

देहरादून में तय वक्त पर पूरे होंगे ये 11 काम, स्मार्टसिटी के लिए फुल फॉर्म में त्रिवेंद्र

Jul 7 2018 8:59PM, Writer:कपिल

देहरादून को स्मार्टसिटी के रूप में हर कोई देखना चाहता है। इसलिए जिले के लिए हुई घोषणाओं के रिपोर्ट लेना जरूरी है। सरकार भी इस जरूरी काम को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चहती। इसलिए मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के विकास कार्यों और घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा है कि सभी कामों को पूरी गम्भीरता के साथ और तय वक्त पर पूरा किया जाएगा। ये 11 बड़े काम क्या क्या हैं, इस बारे में भी आपको बता देते हैं। देहरादून में प्रस्तावित सौंग बांध के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले वक्त में देहरादून को पेयजल की आपूर्ति में सौंग बांध बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे ग्रेविटी पर पानी की उपलब्धता रहेगी। बताया गया है कि सौंग बांध का फिजीबिलिटी सर्वे पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढें - अच्छी खबर: अब गढ़वाली में पढ़िए श्रीमद् भगवद् गीता, पहाड़ के महान लेखक को नमन
सौंग बांध के लिए अब जिओलाॅजिकल, टेक्नीकल और हाईड्रोलाॅजिकल स्टडी की जा रही है। इसके अलावा चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग के सुधार का काम भी जल्द शुरू होगा। चकराता-लाखामण्डल में आधुनिक शौचालय और पार्किंग सुविधा पर्यटन विभाग द्वारा की जायेगी। वहीं विकासनगर में डांडा-जीवनगढ़-जकारिया मोटर मार्ग और NH 507 पर RCC नाले का निर्माण पूरा हो चुका है। हर्बटपुर में 900 मीटर मार्ग का काम दिसम्बर तक पूरा होगा। बताया गया है कि सहसपुर क्षेत्र में गुलाटा नदी पर RCC बाॅक्स कल्वर्ट का काम 15 सितम्बर से शुरू होगा। इसके अलावा मालढ़ूग जलाशय का फिजीबिलिटी सर्वे हो चुका है। इससे 53 गांवों को ग्रेविटी वाटर मिल सकेगा। इस बैठक में बताया गया है कि रायपुर क्षेत्र में लाडपुर-रिंगरोड पेयजल योजना की DPR एक महीने में तैयार होगी।

यह भी पढें - देहरादून में अब लूट नहीं मचाएंगे ऑटो वाले, आम आदमी के लिए राहत भरी खबर
राजपुर में दून पुस्तकालय शोध केन्द्र के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिये भी 1 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। ये बात भी बताई गई कि मसूरी में गल्ज्वाड़ी और गंगोल-पंडितवाड़ी पेयजल योजना की निविदा हो चुकी है। मसूरी में आधुनिक शौचालयों के निर्माण जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आवासीय काॅलोनियों में स्वीकृत सड़कों के निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश में 20 बीघा, मीरा नगर, शिवाजी नगर, सुमन विहार में मार्गों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा बताया गया कि धर्मपुर क्षेत्र में ट्रांसपोर्टनगर सड़क निर्माण के कार्यों के वैरिफिकेशन के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो ये 12 तोहफे देहरादून को जल्द मिलेंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home