उत्तराखंड के अर्जुन बिष्ट की जापान में हत्या ? टिहरी गढ़वाल में पसरा मातम
Jul 8 2018 1:24PM, Writer:कपिल
सपने देखने का हक हर किसी को है, लेकिन कोई दानव आकर आपके सपनों और जिंदगी को कुचल दे तो गुस्सा आता है। उत्तराखंड के युवा पलायन की मार के चलते उत्तराखंड छोड़कर देश के बाकी शहरों या फिर विदेशों में नौकरी करने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि वहां वो किस तरह की जिंदगी जी रहे हैं? आम तौर पर शांत स्वभाव के पहाड़ी लोग हर किसी से सम्मानित तरीके से ही पेश आना पसंद करते हैं। लेकिन इन युवाओं के साथ विदेश में क्या हो रहा है इसकी एक डरावनी तस्वीर सामने आई है। उत्तराखंड के रहने वाले अर्जुन बिष्ट भी अपने कुछ सपनों को पूरा करने के लिए जापान गए थे। वहां अर्जुन एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और अपने परिवार का पेट पालते थे। ना किसी से कोई दुश्मनी और ना किसी से कोई बैर वाला फलसफा था अर्जुन बिष्ट का। ऐसे में अर्जुन बिष्ट की होटल में मौत कई सवाल खड़े करती है।
यह भी पढें - पहाड़ के रोशन रतूड़ी का बेमिसाल काम, पौड़ी के 3 अनाथ बच्चों की जिंदगी में लाएंगे खुशी
टिहरी के जामणीखाल के रहने वाले अर्जुन बिष्ट काफी वक्त पहले जापान चले गए थे और वहां एक रेस्टोरेंट में काम करने लगे थे। कौन जानता था कि जापान जाना उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला साबित होगा। अर्जुन बिष्ट की मौत हो चुकी है लेकिन साथ कौन है ? विदेश मंत्रालय अब तक क्या कर रहा है ? कौन सी नींद में सोए हैं जनाब ?टिहरी के युवक की जापान में मौत हुई है और उसके परिवार की आंखों में आंसू हैं। दुबई में रहने वाले समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है। उनका कहना है कि ये बेहद ही दुखद घटना है और वो अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि मामले की जांच हो सके। इस वक्त सिर्फ एक शख्स इस परिवार के साथ खड़ा है, तो क्या विदेश मंत्रालय का कोई फर्ज नहीं बनता कि इस मामले की जांच हो ?
जापान से बहुत बुरी ख़बर उतराखड के रहने वाले अर्जुन बिष्ट का MURDRED हो गया ।अर्जुन जी जामणीखाल (टिहरी गढ़वाल ) के रहने वाले थे ।
Posted by Roshan Raturi RR on Sunday, July 8, 2018