मंगेश घिल्डियाल का ये रूप देखकर दंग हुई जनता, तुरंत दिया अपने हीरो का साथ
Jul 9 2018 12:44PM, Writer:आदिशा
पहाड़ की खूबसूरती को अगर बरकरार रखना है, तो पहला कदम खुद उठाना पड़ेगा। खुद ही ऐसी मिसाल पेश करनी होगी कि लोग आपका साथ दें। पहाड़ को स्वच्छ रखना है तो आगे आना ही पड़ेगा। कहते हैं कि किसी भी काम को करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए, खासतौर पर जब बात सफाई की हो, तो ये धरती आपका घर है। इसे जितना संवारेंगे, उतना आपका ही फायदा है। सामाजिक कामों के लिए आपके द्वारा उठाया गया एक कदम आपको हीरो बना सकता है। ऐसे ही हीरो हैं रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल। दरअसल रुद्रप्रयाग शहर के बीचोंबीच पुनाड़ गदेरा है। इस नाले में कूड़े का ढेर लगा रहता है। रुद्रप्रयाग की खूबसूरती पर ये कूड़ा और गंदगी एक दाग की तरह थी। बस फिर क्या था डीएम मंगेश घिल्डियाल ने इसके लिए एक दिन चुना और सफाई पर जुट गए।
यह भी पढें - देवभूमि की तेज-तर्रार DM के फैन बने PM मोदी, पहाड़ के बाद देश में लागू होगी ये योजना
पुनाड़ गदेरे में सफाई अभियान के लिए डीएम सुबह सुबह ही पहुंच गए, तो देखने वाले सन्न रह गए। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ डीएम इस गदेरे की सफाई करने लगे।

अपने हीरो को लोगों ने ये काम करते देखा, तो लोग खुद भी इस महाअभियान में जुट गए। पुनाड़ गदेरे से डाट पुल तक पडे प्लास्टिक, कूडा-कचरा साफ किया गया। बताया जा रहा है कि कई टन कूड़ा-करकट पुनाड़ गदेरे से निकाला गया है।
यह भी पढें - Video: ‘एक पहाड़ी ऐसा भी’...DM मंगेश घिल्डियाल की ये कहानी लाखों दिलों को छू गई
पूरे शहर के लोगों द्वारा फैलाया गया कचरा एक जिलाधिकारी साफ कर रहा है, जरा सोचिए कि क्या इससे बड़ा कोई उदाहरण है? वरना मंगेश घिल्डियाल को क्या पड़ी है? वो भी अपने कमरे में आराम फरमा सकते थे और रविवार की छुट्टी का आनंद ले सकते थे।

ये याद रखिए कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। अगर शहर को साफ रखना है, तो आपको ही इसके लिए कदम उठाने होंगे।