image: Trivendra singh rawat met nd tiwari

लीजिए...उत्तराखंड में CM के खिलाफ भी फैली अफवाह ! यहां भी गजब की राजनीति है

Jul 10 2018 8:07PM, Writer:कपिल

उत्तरा बहुगुणा मामला, हरीश रावत के साथ आम पार्टी का मामला सामने क्या आया कि उत्तराखंड के सीएम के खिलाफ ही जबरदस्त अफवाह फैलने लगी। ताल ठोक कर कहा गया है कि सीएम की कुर्सी जाने वाली है और उत्तराखंड को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आलाकमान ने उन्हें तुरंत दिल्ली आने का आदेश दिया है। एक बार फिर से उत्तराखंड की ये खबर सुर्खियों में आने लगी। लेकिन हुआ क्या ? उत्तराखंड की सियासत में मामूली घटना भी बड़ी अफवाह का रूप लेने लगी है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दिल्ली दौर को ही लीजिए। बीमार एन डी तिवारी को देखने के लिए वो दिल्ली गए हैं और इधर कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत की आम पार्टी में शरीक होने से नाराज केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें जवाब-तलब के लिए दिल्ली बुलाया है।

यह भी पढें - कल से पूरे उत्तराखंड में पुलिस का महाअभियान, गाड़ी चलाने वाले सावधान रहें!
एक वेबसाइट DANKARAM.IN ने लिखा है कि बीजेपी आलाकमान त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेंस वाली नीति से संतुष्ट है। उधर सीएम ऑफिस से भी साफ कर दिया गया है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। एक और वेबसाइट ने लिखा है कि त्रिवेंद्र जैसे ही पता चला कि एनडी तिवारी की हालत बेहद गंभीर है, तो सीएम ने दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना लिया। अब जरा सोचिए उत्तराखंड किस सियासी भंवर से जूझ रहा है, जहां एक कोरी सी बात को अफवाह बनाकर हर जगह वायरल किया जा रहा है। एक वेबसाइट में ये भी छपा है कि प्रदेश बीजेपी संगठन के ही किसी नेता द्वारा ये अफवाह फैलाई गई है। जाहिर है कि इस खबर के बाद उत्तराखंड में सियासी अस्थिरता की अफवाह फैलाने वालों को झटका लग सकता है। अब आपका ये भी जानना जरूरी है कि आखिर क्यों बीजेपी के लिए त्रिवेंद्र को हटाना आसान नहीं है।

यह भी पढें - पहाड़ से किया वादा निभाएंगे अनिल बलूनी, जल्द ही इन 3 जगहों पर बनेंगे हाईटेक ICU
पहली बात ये है कि 2019 के चुनाव अब सामने हैं। ऐसे में आलाकमान को बदलने का जोखिम लेना बीजेपी के लिए संभव नहीं है। अगर उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो बीजेपी शासित राज्यों के बागियों को सिर उठाने का मौका मिलेगा। महाराष्ट्र और हरियाणा इस बाद का उदाहरण भी हैं। दरअसल त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी का हाल जानने दिल्ली गए थे। मैक्स अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से उनके उपचार के संबंध में भी जानकारी ली। इस बारे में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी जानकारी दी है। ये देखिए।

नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी जी के स्वास्थ्य का हाल जाना। श्री तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं।

Posted by Trivendra Singh Rawat on Tuesday, July 10, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home