image: Ayushman uttarakhand benefits for uttarakhand

देवभूमि के हर परिवार के लिए अच्छी खबर, सालाना 5 लाख तक इलाज का खर्च देगी सरकार

Jul 11 2018 11:38PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। ये फैसला उत्तराखंड के हर परिवार के लिए लिया गया । सरकार ने फैसला किया कि उत्तराखंड के हर परिवार का 5 लाख तक का इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा ही दिया जाएगा। यानी अगर आपका कोई अपना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच़ जूझ रहा है, तो उसके मंहगे इलाज के लिए आपको जहां तहां हाथ पैर नहीं मारने पड़ेंगे। महंगे इलाजों में सबसे बड़ी परेशानी पैसे की होती है। ऐन मौके पर जेब में पैसे ना हों, तो कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के 27 लाख परिवारों का 5 लाख तक का सालाना इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। ये तय हो गया है कि आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ उत्तराखंड के हर व्यक्ति को मिलेगा।

यह भी पढें - लीजिए...उत्तराखंड में CM के खिलाफ भी फैली अफवाह ! यहां भी गजब की राजनीति है
खास बात ये है कि देश के किसी भी राज्य में सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा। सीएम त्रिवेंद्र हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने बीमार एनडी तिवारी से मुलाकात की थी और उनका हाल जाना था। इसके बाद उत्तराखंड में आते ही एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस बारे में खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फेसबुक पेज पर कुछ जानकारियां डाली गई हैं। इसमें लिखा गया है कि ‘उत्तराखंड के सभी लोगों को आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ मिलेगा। राज्य के 27 लाख परिवारों को 5 लाख तक के सालाना इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।’ इसके साथ ही आगे लिखा गया है कि ‘उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया गया है। देश के किसी भी स्थान पर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज पर इसका फायदा जनता को मिलेगा’।

यह भी पढें - पहाड़ से किया वादा निभाएंगे अनिल बलूनी, जल्द ही इन 3 जगहों पर बनेंगे हाईटेक ICU
इसके अलावा बताया गया है कि ‘इस योजना को इन्श्योरेंस मोड की बजाय ट्रस्ट मोड पर लागू किया जाएगा। राज्य में पहले से ही संचालित यू-हेल्थ और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को आयुष्मान उत्तराखंड योजना में मिलाया जाएगा’।

उत्तराखंड के सभी लोगों को आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ मिलेगा। राज्य के 27 लाख परिवारों को ₹5 लाख तक का सालाना इलाज...

Posted by Trivendra Singh Rawat on Wednesday, July 11, 2018


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home