पहाड़ में अपने गांव आए कमलेश नगरकोटि, कहा..‘वर्ल्ड क्रिकेट में उत्तराखंडियों की धाक है’
Jul 12 2018 3:46PM, Writer:कपिल
कमलेश नगरकोटि के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अंडर 19 वर्ल्ड कर में कमलेश के नाम सबसे तेज रफ्तार से बॉलिंग करने का रिकॉर्ड है। 18 साल की उम्र में 146.8 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करना वाकई हैरान करता है। न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप में कमलेश नगरकोटि ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस बीच कमलेश को मौका मिला, तो वो उत्तराखंड आ गए। पहाड़ में घूमे और बागेश्वर में उन्हें सम्मानित भी किया गया। कमलेश नगरकोटि का कहना है कि पहाड़ की धरती से महेंद्र सिंह धोनी, उन्मुक्त चंद, मनीष पांडे, आर्यन जुयाल जैसे खिलाड़ी निकले हैं जो दुनिया में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवा आज नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के इस गेंदबाज की रफ्तार देखकर हैरान हैं वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली..देखिए
उत्तराखंड को हाल ही में रणजी क्रिकेट के लिए मान्यता मिली है। ऐसे में कमलेश का कहना है कि क्रिकेट की दुनिया में ये एक मील का पत्थर साबित होगा। यहां पहाड़ की प्रतिभाओं को अब आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कमलेश ने माना कि अब तक पहाड़ के हुनरमंद खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में भाग नही ले पाते थे। उसके लिए दूसरे राज्यों के भरोसे रहना पड़ता था। खुद कमलेश नगरकोटि को भी राजस्थान से रणजी खेल चुके हैं। वहां उन्हें बाड़मेर एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। वर्ल्ड कप के दौरान जब कमलेश नगरकोटि ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज गेंद फेंकी थी, तो तुरंत ही सौरभ गांगुली ने एक ट्वीट किया था। गांगुली ने लिखा था कि ‘बीसीसीआई अंडर-19 के दो तेज गेंदबाजों पर नजर रखे..ये हैं मावी और नगरकोटी। ये शानदार हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के कमलेश, कभी फीस के लिए पैसे नहीं थे, द्रविड़ ने बनाया वर्ल्ड कप का हीरो
उस दौरान गांगुली ने इस ट्वीट को विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण को भी हैसटैग किया था। सहवाग और गांगुली कमलेश को अभी से ही वर्ल्ड क्रिकेट का दिग्गज गेंदबाज बताने लगे हैं। इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले कमलेश छठे खिलाड़ी बने हैं। कमलेश का परिवार मूलत: बागेश्वर से है। विश्व कप में कमलेश ने ना सिर्फ सबसे तेज गेंद फेंकी, बल्कि अपनी सटीक लाइन और लेन्थ से सभी को अपना मुरीद बना दिया। कमलेश की गेंदबाजी में धार है, परिपक्वता है, रफ्तार है और खास बात ये है कि वो हर मायने में वर्ल्ड क्रिकेट का महान गेदबाज बनने के रास्ते पर है। नगरकोटि ने इस विश्व कप में कुल मिलाकर 7 मैच खेले और 09 विकेट लिए। अब नगरकोटि अपने गांव अपने पहाड़ आए तो उनका भरपूर स्वागत किया गया।