जापान में मारे गए अर्जुन बिष्ट की पत्नी अस्पताल में भर्ती, बेटी के दिल में सुराख है..दुआएं दें
Jul 13 2018 6:54PM, Writer:कपिल
हाल ही में जापान में जो कुछ हुआ, उससे उत्तराखंड हैरान है। टिहरी के अर्जुन बिष्ट की वहां संदिग्ध हालात में मौत हुई है। होटल मालिक राजेश रमोला खुद उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है और उसी की जांच करवाने की मांग हो रही है। अर्जुन बिष्ट के भाई शेर सिंह बिष्ट भी नम आंखों से बता चुके हैं कि उनके भाई की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उनका कहना है कि होटल के मालिक राजेश रमोला एकदम झूठ बोल रहे हैं। लेकिन अब हमें एक बहुत ही दुखद बात पता चली है। अर्जुन बिष्ट शादीशुदा थे। उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटी के दिल में सुराख है। बेटी के ऑपरेशन का खर्च जमा करने के लिए अर्जुन बिष्ट जापान चले गए थे। वहां राजेश रमोला पर भरोसा किया और होटल की नौकरी करने लगे थे। भाग्य में क्या लिखा है, ये कौन जानता है? उधर उनकी पत्नी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढें - ‘मेरे भाई की हत्या हुई है, गुनहगारों को सजा दिलाने में मेरा साथ दीजिए’
लेकिन हमारी आंखों के सामने जो हो रहा है उसमें हम किसी की मदद में भागीदार बन सकते हैं। अर्जुन बिष्ट की बेटी के इलाज के लिए महंगा खर्च बताया गया है। इसलिए सब मिलकर अर्जुन बिष्ट के परिवार को थोड़ी आर्थिक मदद और दुआएं दे सकते हैं। आप PUNJAB NATIONAL BANK में अर्जुन बिष्ट की पत्नी लीला देवी के अंकाउंट में कुछ रुपये भेज सकते हैं। उनका अकाउंट नंबर 769-100-170000-3840 और IFSC CODE- PUNB 076-9100 है। ये टिहरी गढ़वाल का ही अकाउंट नंबर है। इसके अलावा आप इस बारे में रोशन रतूड़ी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। +971-5040-91-945 ये नंबर रोशन रतूड़ी का है। रोशन रतूड़ी ने इस परिवार के हक और इंसाफ के लिए आवाज उठाई है। अर्जुन बिष्ट की मौत के बाद से उनकी पत्नी को भी गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढें - जापान में टिहरी गढ़वाल के अर्जुन बिष्ट की मौत, न्याय के लिए रोशन रतूड़ी ने भरी हुंकार
अर्जुन बिष्ट की पत्नी लीला देवी जी ने जब अपने पति की मौत की खबर सुनी तो वो बेहोश हो गयी थी। अब आरोप हैं कि अर्जुन बिष्ट की हत्या में होटल मालिक राजेश रमोला का भी हाथ है। रोशन रतूड़ी लगातार कोशिश में जुटे हैं कि गुनहगार सलाखों के पीछे हों। उन्होंने जनता से साथ देने की अपील भी की है। ये वीडियो देखिए।
जापान मे अर्जुन सिह बिस्ट जी,रहस्यमय मौत के बाद उनकी पत्नी लीला देवी जी ने जब ये ख़बर सुनी थी तो वो सदमे से बेहोश हो गयी थी उनका उस दिन से इलाज चल रहा है । आज फिर अचानक जयादा तबियत बिगड़ने के वजह से उनको होसपिटल लाया गया । कल सुबह मैने लीला देवी जी से व उनके परिवार वालो से काफ़ी देर बात की ,हम सब उतरांखडी वासी ईश्वर से इनके अचछे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते है ।
भगवान ने चाहा तो बहुत जल्दी अर्जुन सिह को इंसाफ़ मिलेगा । अर्जुन सिंह को इंसाफ़ मिले इसके लिए जापान मैं हमारा कंपनी के साथ निरन्तर सम्पर्क बना हुआ है ।
आज CID पुलिस आयी है । बहुत जल्दी पुलिस की रिपोर्ट आप सब तक पहुँचा दी जायेगी ।आप सबकी दुआओं व सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ।
आपका सेवक
Roshan Raturi
RR
Humanity-1st
Contact +971-5040-91-945
Posted by Roshan Raturi RR on Friday, July 13, 2018