image: Bageshwar pradeep rana documentary

Video:पहाड़ का बेटा..साइकिल से नापा पूरा भारत, बुलंद हौसले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jul 14 2018 12:46AM, Writer:कपिल

पहाड़ के बेटे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं, दिल को इससे ज्यादा राहत और खुशी देने वाली बात क्या होगी ? खास तौर पर जब गांव के एक साधारण घर का बेटा ऐसा कारनामा कर दे तो खुशी होती है। आपने कभी सुना है कि किसी शख्स ने लगातार 18 हजार किलोमीटर साइकिल पर चलकर पूरे देश का चक्कर लगाया है ? ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है और वो भी एक पहाड़ी लड़के के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वो लड़का जिसने लगातार 162 दिन साइकिल से पहाड़ और मैदानों में 18,341 किलोमीटर का सफर तय किया। हम बात कर रहे हैं बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के देवनाई गांव के रहने वाले प्रदीप राणा की। उनके इस सफर में कैसी मुसीबतें आईं और कैसे उन्होंने एक असंभव से लक्ष्य को पार किया ? इसे लेकर एक बेहतरीन वीडियो तैयार किया गया है, जिसे उत्तराखंड के ही मनोज जुयाल ने बनाया है।

यह भी पढें - रुद्रप्रयाग के आपदा पीड़ित गांव की बेटी, गरीबी से लड़कर जलाई स्वरोजगार की मशाल
देहरादून से प्रदीप राणा का ये सफर शुरू हुआ था। इसके बाद अलीगढ, लखनऊ, पटना, सिलिगुड़ी, दार्जिलिंग, गंगटोक, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, पुरी, रामेश्वरम, तमिलनाडु, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, कोच्चि, गोवा, मुंबई, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मनाली और तब जाकर वो वापस देहरादून पहुंचे। प्रदीप के पिता किसान हैं और गांव में ही एक छोटा सा स्कूल भी चलाते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव से ही की थी और उसके बाद देहरादून चले आए। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून चले आए। जब प्रदीप दसवीं में थे, तो उन्हें साइकिल चलाने का शौक चढ़ा था। आज ये शौक प्रदीप के लिए ऐसा जुनून बन गया कि हर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। साल 2015 में प्रदीप ने अपने गांव देवनाई से बागेश्वर और काठमांडू का सफर तय किया था।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के जागर का जलवा..जब अमेरिका में लगे तो सन्न रह गए देखने वाले
इसके बाद 2016-17 में उन्होंने अपने घर वालों को बताया कि वो साइकिल से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। कहते हैं अगर आपके दिल में कुछ करने की चाहत हो तो सारी कायनात आपके लक्ष्य को आपसे मिलाने में जुट जाती है। ऐसा ही कुछ प्रदीप के साथ हुआ। प्रदीप की बातचीत उस दौरान लंदन में रहने वाले एक उत्तराखंडी भाई राज भट्ट से हुई। राज भट्ट ने प्रदीप की प्रतिभा को पहचाना और उसे एक साइकिल और लैपटॉप दिया। इसके बाद कॉलेज के कुछ दोस्तों ने थोड़ी बहुत रकम जमा की और प्रदीप अपने कॉलेज ग्राफिक ऐरा से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए निकल पड़े। उनके शुरुआती सफर से लेकर रिकॉर्ड बनाने तक के सफर को इस वीडियो के माध्यम से बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। जाहिर है कि आपको भी वीडियो देखकर पहाड़ के इस बेटे पर गर्व होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home