Video: ये DM देवभूमि की शान है..सड़क पर फैला कचरा खुद साफ करने लगे दीपक रावत
Jul 14 2018 12:48AM, Writer:कपिल
कितने किस्से, कितनी प्रेरणादायक कहानियां और ना जाने कितने बेमिसाल काम। डीएम दीपक रावत जैसे जिलाधिकारी हैं, तो दिल को सुकून मिलता है कि कम से कम कोई तो जिम्मेदार शख्स है। ये धरती यानी वसुंधरा...ना जाने कितने युगों से लगातार कहा जा रहा है कि इस धरती को स्वच्छ रखिए। इतने युग बीत गए तो हाल क्या है ? जस के तस। अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बाज़ नहीं आते और कूड़ा-कचरा अपनी मर्जी से जहां तहां फेंक देते हैं। ऊपर से वो कंपनियां भी लाजवाब हैं, जिन्हें कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है। ऐसे में एक जिलाधिकारी सड़क पर उतरता है और कूड़ा-कचरा साफ करने में जुट जाता है। क्या ऐसे जिलाधिकारियों के लिए दिल में सम्मान पैदा नहीं होना चाहिए। ये वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।
यह भी पढें - Video: DM दीपक रावत का ये अंदाज गजब है, गरीब स्कूली बच्चों को ऐसे देते हैं हौसला
वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीएम दीपक रावत लोगों के साथ गंदगी साफ करने में जुटे हैं। जिस कंपनी को यहां कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है, उसकी लापरवाही ऐसी है कि कई महीने से कूड़ा नहीं उठाया। तेज-तर्रार शख्सियत वाले डीएम दीपक रावत ये भी कहते नज़र आ रहे हैं कि इनका दिमाग ठिकाने लगाऊंगा। यानी सड़क की सफाई तो हो गई लेकिन अब कुछ ऐसे लोगों की भी सफाई होगी, जो अपना कर्तव्य बेच चुके हैं और चैन की नींद सो रहे हैं। आप साफ देख सकते हैं किसी ITC कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम दीपक रावत कहते नज़र आ रहे हैं कि 6 महीने से यहां कूड़ा नहीं उठाया गया। जब सड़क पर उतरकर एक डीएम शहर का कचरा साफ करने लगे, तो ये लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। फिलहाल लोग इस वीडियो देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।