पहाड़ी दूल्हा, विदेशी दुल्हन...रुद्रप्रयाग के घरडा गांव में हुआ शुभ विवाह
Jul 14 2018 6:55PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का घरडा गांव। जखोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस गांव में एक अलग ही खुशी का माहौल था। दो देशों की दो संस्कृतियों का मिलन हो रहा था। न्यूजीलैंड़ की बेटी पहाड़ की बहु बनने जा रही थी। वैसे तो ये मौका शादी का था लेकिन इस शादी को लेकर लोगों का उत्साह कुछ ज्यादा ही था। अलग अलग गांवों से आए सैंकड़ों लोग इस शादी के गवाह बने। दरअसल बात ये थी कि इस गांव के रहने वाले अर्जुन बुटोला की शादी न्यूजीलैंड की ट्रयूडी से हुई। अर्जुन सिंह बुटोला लगभग 6 साल से न्यूजीलैंड के किसी होटल मे कुक का काम करते हैं। नौकरी के दौरान अर्जुन सिंह बुटोला की ट्रयूडी से मुलाकात हो गयी इस मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को पसंद आने लगे। धीरे धीरे बातें होती रही और ये बातें कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के जागर का जलवा..जब अमेरिका में लगे तो सन्न रह गए देखने वाले
आखिरकार दोनों ने शादी करने की ठान ली। परिवारों से बात गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवारों की सहमति बन गई। ट्रयूडी के माॅ प्यूना का कहना है कि अर्जून का स्वभाव बेहद ही सरल है। इस वजह से वो हमें पसंद आ गए। दोनो परिवारों ने आपसी बातचीत की और तय हुआ कि ग्राम पंचायत घरड़ा में ये शादी की जाएगी। इसके बाद घरड़ा के महेश मन्दिर यानी भगवान शिव के मन्दिर मे पहाड़ी रीति रिवाज के साथ बड़े धूम धाम से संपन्न हुई। शादी समारोह मे शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग आए हुए थे। कहते है प्यार किसी जाति-धर्म या देश को नहीं देखता बस हो जाता है। इसी की बानकी रुद्रप्रयाग में देखने को मिली है। 11 जुलाई को दोनोंं शादी के बंधन में बंधे लेकिन, इस शादी की खुशी गांव वालों के चेहरे पर अभी देखने को मिलती है।