image: Cloudburst at chamoli tharali

चमोली जिले में बादल फटने से तबाही...कई लोग बेघर, सैलाब में बही दुकानें और गाड़ियां

Jul 16 2018 9:13AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में इस वक्त जगह जगह मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। कहीं बादल फटने से हाहाकार मच रहा है, कहीं भूस्खलन बार बार डरा रहा है, कहीं सड़कें बंद हैं, तो कहीं पानी की लहरें विकराल रूप ले रही हैं। आपदा का ये दंश उत्तराखंड पर एक कलंक की तरह है, जो शायद अमिट है। एक बार फिर से उत्तराखंड के चमोली जिले के लोग सहम गए। बादल फटने से भारी तबाही और सड़क पर फैला मलबा। मलबे में तबाह हुई दुकाने और गाड़ियों को देखकर लगता नहीं कि ये चमोली की खूबसूरत जगह थराली थी। मौसम विभाग द्वारा दो दिन पहले ही इस बात की चेतावनी दी गई थी। दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। उस वक्त भी हमने आपको अलर्ट किया था। वो भविष्यवाणी सच साबित हो गई, जब चमोली में बादल फटने से तबाही मची।

यह भी पढें - उत्तराखंड में भारी बारिश, वज्रपात और बादल फटने का अलर्ट...अगले 24 घंटे सावधान रहें
थराली में बादल फटने से हाहाकार मच गया। ना जाने कितनी दुकानें और ना जाने कितने वाहन इस सैलाब की भेंट चढ़ गए। उधर मौसम विभाग का एक बार फिर से कहना है कि आने वाले 24 घंटों में 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि थराली में बादल फटने से करीब 10 दुकानें और 10 गाड़ियां सैलाब में बह गई। बादल फटने की ये घटना करीब सुबह 3:00 बजे हुई। जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देश पर सुबह चार बजे यहां आईआरएस की टीम रवाना की गई। सिर्फ ये ही नहीं घाट ब्लॉक में सेराबगड और कुंडी गांव में भूस्खलन से तबाही मच गई। इससे पांच परिवारों के बेघर होने की खबर है। चटवापीपल के पास मलवा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। माना जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम को यहां रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा सकता है।

यह भी पढें - देवभूमि में भीषण हादसा...खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत...कई घायल!
चटवा पीपल, लामबगड, पीपलकोटी में भूस्खलन से बदरीनाथ मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में अगले एक-दो दिन बेहद ही तल्ख रहने वाले हैं। मौसम विभाग द्वारा फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है कि और बताया गया है कि अगले 24 घंटे में राज्य के सात जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है। पिथौरागढ़ में अलर्ट को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे दिए गए हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए एक बार फिर से मौसम की मार झेलने के लिए सावधान रहिए। हां एक और बात हम आपको जरूर बताना चाहते हैं कि मौसम विभाग की चेतावनी को कभी भी हल्के में ना लें। सावधा रहिए क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home