image: Pics of cloudburst in chamoli

उत्तराखंड के चमोली जिले को किसकी नज़र लग गई ? बादल फटने के बाद ये मंजर देखिए

Jul 16 2018 1:06PM, Writer:कपिल

जब नींद पर जाने से पहले आंखें बंद की थी तो सब ठीक था लेकिन जब आंख खुली तो सिर्फ तबाही और बर्बादी। चमोली जिले के थराली में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि हाहाकार मच गया। दुकानें बह गई, गाड़ियां बह गईं, लोगों के सपने बह गए। एक रात में ही ऐसा तहलका मचा कि हर कोई सन्न रह गया। खूबसूरत सा थराली श्मशान में तब्दील हो गया। रोजगार और कमाई के लिए जो दुकानें थीं, वो अब नहीं हैं। गाड़ी चलाकर कमाई करने वालों के भी सपने एक ही पल में चकनाचूर हो गए। थराली में अब सिर्फ मलबा ही बचा है। ग्राउंड जीरो की ये तस्वीरें देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। बरबादी की ये तस्वीरें दिखा रही हैं कि किस तरह से एक पल में सारी खूबसूरती फना हो गई। मौसम विभाग द्वारा दो दिन पहले ही इस बात की चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढें - चमोली जिले में बादल फटने के बाद तबाही
cloud-brust-in-chamoli-uttarakhand
दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। उस वक्त भी हमने आपको अलर्ट किया था। वो भविष्यवाणी सच साबित हो गई, जब चमोली में बादल फटने से तबाही मची। ना जाने कितनी दुकानें और ना जाने कितने वाहन इस सैलाब की भेंट चढ़ गए।

यह भी पढें - देवभूमि में भीषण हादसा...खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत...कई घायल!
cloud-brust-in-chamoli-uttarakhand
उधर मौसम विभाग का एक बार फिर से कहना है कि आने वाले 24 घंटों में 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि थराली में बादल फटने से करीब 10 दुकानें और 10 गाड़ियां सैलाब में बह गई। बादल फटने की ये घटना करीब सुबह 3:00 बजे हुई।

यह भी पढें - देहरादून के सहस्त्र धारा में डूबने से युवक की मौत, आज सुबह ही दिल्ली से आया था
cloud-brust-in-chamoli-uttarakhand
जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देश पर सुबह चार बजे यहां आईआरएस की टीम रवाना की गई। सिर्फ ये ही नहीं घाट ब्लॉक में सेराबगड और कुंडी गांव में भूस्खलन से तबाही मच गई। इससे पांच परिवारों के बेघर होने की खबर है। चटवापीपल के पास मलवा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। माना जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम को यहां रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा सकता है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में भारी बारिश, वज्रपात और बादल फटने का अलर्ट...अगले 24 घंटे सावधान रहें
cloud-brust-in-chamoli-uttarakhand
चटवा पीपल, लामबगड, पीपलकोटी में भूस्खलन से बदरीनाथ मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में अगले एक-दो दिन बेहद ही तल्ख रहने वाले हैं। मौसम विभाग द्वारा फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है कि और बताया गया है कि अगले 24 घंटे में राज्य के सात जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है। पिथौरागढ़ में अलर्ट को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढें - देवभूमि में ओवरलोडिंग से भीषण हादसा..महिला की मौत, एक ही परिवार के 10 लोग घायल
cloud-brust-in-chamoli-uttarakhand
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर नैनीताल और पिथौरागढ़ में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए एक बार फिर से मौसम की मार झेलने के लिए सावधान रहिए। हां एक और बात हम आपको जरूर बताना चाहते हैं कि मौसम विभाग की चेतावनी को कभी भी हल्के में ना लें। सावधान रहिए क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home