image: Indian Basketball team players Saurav and Gaurav Patwal

उत्तराखंड के चैम्पियन जुड़वा भाई... विदेशों में दिखायी पहाड़ी पावर... सरकार ने सराहा

Jul 16 2018 4:03PM, Writer:ईशान

मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और विपरीत परिस्थितियों में भी मंजिल तक पहुंचने का माद्दा हो तो सफलता के मार्ग स्वयं ही खुल जाते हैं। पहाड़ के दो जुड़वां भाई गौरव व सौरभ पटवाल अपने इसी अंदाज में सात समंदर पार सफलता के झंडे गाड आये हैं। कोटड़ीसैंण के रहने वाले ये दोनों भाई जब घर की दहलीज को लांघकर बाहर निकले और आज अपने देश में ही ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बास्केटबॉल कोर्ट के हीरो बने हुए हैं। पटवाल भाइयों की मेहनत और हिम्मत को सलाम कि दोनों पहले इंडिया बास्केटबॉल टीम के कैंप में चयनित हुए, और इसके बाद पटवाल बन्धु बास्केटबॉल की राष्ट्रीय टीम में चुने गए। पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के छोटे से गांव कोटड़ीसैंण के रहने वाले भारतेंद्र पटवाल के जुड़वा बेटों गौरव पटवाल और सौरभ पटवाल की शुरुवाती शिक्षा देहरादून में हुयी। दोनों भाइयों को बचपन से ही बास्केटबॉल से प्यार था। पिता भारतेंद्र पटवाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं और मां रुड़की तहसील के प्राथमिक विद्यालय लंडौरा में शिक्षिका हैं। पिता भारतेंद्र पटवाल ने गौरव और सौरभ की रुचि को देखा और रुड़की में घर की ही छत को ही बास्केट बॉल कोर्ट बना डाला।

यह भी पढें - पौड़ी जिले के नौली गांव की ‘गोल्डन गर्ल’..पाकिस्तान, थाईलैंड को धूल चटा चुकी है ये बेटी
फिर क्या था... दोनों भाइयों ने रुड़की से ही हाईस्कूल करने तक प्रदेश स्तर पर होने वाली बास्केट बॉल प्रतियोगिताओं में जलवा दिखाना शुरू कर दिया। तत्कालीन उत्तराखंड सरकार ने तव्वजो नहीं दी तो दोनों भाई पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन पहुंचे, जहां लोगों को उनके खेल ने बहुत प्रभावित किया। पंजाब एसोसिएशन ने दोनों पहाड़ी भाइयों को अपनी टीम में चुन लिया। लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी में दोनों भाइयों की प्रतिभा और भी निखरने लगी। इसके बाद पंजाब टीम से राष्ट्रीय जूनियर बास्केट बॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। दोनों भाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल जगत में कुछ कर गुजरने का सपना देखा था। इसी सपने ने दोनों को आगे बढ़ने की ललक दी... दोनों लगातार बास्केटबॉल कोर्ट पर पसीना बहते रहे और अपनी मंजिल तलाशते रहे। अप्रैल 2016 में उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। पहले दोनों भाइयों का अमेरिका के रॉक आइसलैंड स्कूल (मिलन) में चयन हुआ। पढ़ाई करने के साथ ही गौरव व सौरभ पटवाल ने कैलीफोर्निया, फिनिक्स, शिकागो, न्यूयार्क के साथ ही कई अन्य बास्केट बॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जलवे बिखेरे।

यह भी पढें - पहाड़ में अपने गांव आए कमलेश नगरकोटि, कहा..‘वर्ल्ड क्रिकेट में उत्तराखंडियों की धाक है’
27 मई 2018 को दोनों पहाड़ी भाइयों ने सेकेंड्री डिप्लोमा (इंटर) की परीक्षा पास की और उन्हें सीधा अमेरिका के अगस्ताना कॉलेज में प्रवेश मिल गया। अपने खेल के दम पर दोनों ने कॉलेज में छात्रवृत्ति भी हासिल की है। पिता भारतेंद्र पटवाल ने प्रेस को बताया कि पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से दोनों को बंगलुरू में चल रहे इंडिया कैंप में भेजा गया था जहां पटवाल भाइयों का चयन भारत की राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम में हो गया है। अब कल यानि कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय बास्केटबॉल टीम के युवा खिलाड़ी श्री सौरव पटवाल एवं श्री गौरव पटवाल को सम्मानित किया। पहाड़ के ऐसे होनहार बेटों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाओं के साथ ही राज्य समीक्षा का सलाम !


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home