चमोली जिले के बाद यमुनोत्री में भी फटा बादल, आधी रात को मचा हाहाकार !
Jul 17 2018 12:28PM, Writer:कपिल
रात ढाई बजे यमुनोत्री में अफरा तफरी का माहौल था। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भाग रहा था। 11 यात्री 40 तीर्थ पुरोहित, साधु संत और कर्मचारी बदहवास हालत में बचने के लिए कोई सही ठिकाना ढूंढ रहे थे। आंखों के सामने बहती दुकानें, पुल और धर्मशाला देखकर लग रहा था मानों प्रकृति रौद्र रूप ले चुकी है। एसडीआरएफ की टीम को रातों रात बुलाया गया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। जब मौसम विभाग कोई चेतावनी दे, तो हल्के में ना लें। कुछ सोचकर और समझकर ही मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जाता है। कल ही चमोली में बादल फटा था, जिससे काफी नुकसान हुआ था। इसके तुरंत बाद मौसम विभाग द्वारा कहा गया था कि उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बादल फटने की घटना फिर से हो सकती है।
यह भी पढें - चमोली जिले में बादल फटने से तबाही...कई लोग बेघर, सैलाब में बही दुकानें और गाड़ियां
हुआ भी कुछ ऐसा ही..चमोली का जख्म अभी भरा नहीं था कि एक और जगह बादल फटने से तबाही मची है। यमुनोत्री धाम में बादल फटा और यमुना नदी उफान पर आ गई। यमुना का ये रौद्र रूप देखकर लोगों के दिलों में खौफ बरकरार है। एक तरफ लगातार होती बारिश और ऊपर से बादल फटना..ये घटनाएं आम जनजीवन को झकझोर देती हैं। बताया जा रहा है कि रात को ढाई बजे के करीब यमुनोत्री में बादल फटा। इस दौरान पांच दुकानें बह गई। सैलाब में धर्मशाला का हिस्सा भी बह गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल भी बह गया। हालांकि मंदिर परिसर के पास किसी भी तरह का नुकसान नहीं है। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम जानकी चट्टी से यमुनोत्री पहुंच गई। आपको बता दें कि कल ही चमोली में भी बादल फटा था।
यह भी पढें - अलर्ट पर उत्तराखंड..8 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे सावधान!
इस दौरान वहां भी काफी तबाही मची है। इधर यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास बंद हो गया है। थिरंगा के पास गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन से बंद हो गया। उधर केदारघाटी में भी हालात कुछ ठीक नहीं हैं। रात करीब ढाई बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। फाटा, बांसवाड़ा औऔर डोलिया देवी मंदिर के पास भूस्खलन की खबरें हैं। हम बार बार आपको बताते रहते हैं कि मौसम विभाग विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि उस बात को हल्के में लिया जाए। प्रकृति को ही अगर आप हल्के में लेने लगे तो समस्या गंभीर हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली देहरादून जिलों में बारिश लगातार जारी रहेगी। कहीं कहीं तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है।