चमोली जिले की बेटी ने देशभर में किया टॉप, दिल्ली यूनिवर्सिटी की परीक्षा में रचा इतिहास
Jul 17 2018 5:38PM, Writer:कपिल
हौसला हो तो इंसान पीछे मुड़कर नहीं देखता। मुश्किलों से टकराने का जूनून हमेशा जिंदगी में एक नया रास्ता दिखाता है। ऐसी हौसले मंद पहाड़ की बेटियां हैं, जो हर बार इतिहास रचकर उत्तराखंड का नाम देश में रौशन कर रही हैं। खास तौर पर पहाड़ की बेटियां आज हर मामले में आगे बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक बेटी हैं सपना मैन्दोली। सपना ने कुछ ऐसा काम कर दिखाया है कि आपको भी गर्व होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में सपना मैन्दोली ने देशभर में टॉप किया है। सपना मैन्दोली मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली हैं। सपना मैन्दोली को आज पूरे उत्तराखंड से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। बचपन से ही उनके दिल में क्रिकेट को लेकर दीवानगी थी।
यह भी पढें - देवभूमि की बेटी को सलाम...इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ पहाड़ों को चुना और रचा इतिहास
क्रिकेट में दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने देहरादून से पढ़ाई पूरी करने के बाद एशिया के टॉप कॉलेज में शुमार लक्ष्मीबाई नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजुकेशन से सीनियर मास्टर्स इन फिजिकल एजुकेशन परीक्षा पास की थी। इसी दौरान सपना ने अपनी टीम की तरफ से स्टेट और नेशनल लेवल के टूर्नामेंट खेले थे। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की टीम की कप्तानी भी की।इसके बाद उन्होंने अपने हुनर को और भी ज्यादा निखारने का फैसला लिया। उच्च शिक्षा में प्रोफेसर बनने के लिए उन्होंने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम देने का मन बनाया। सपना मैन्दोली ने इसके लिए कड़ी मेहनत की और आज देश की टॉपर बन गई हैं। सपना मैन्दोली के मुताबिक क्रिकेट में कई संभावनाएं हैं, बस खुद के अंदर छिपे हुनर को समझने की देर है।
यह भी पढें - रुद्रप्रयाग के आपदा पीड़ित गांव की बेटी, गरीबी से लड़कर जलाई स्वरोजगार की मशाल
सपना के पिता भगवती प्रसाद मैन्दोली देहरादून में समग्र शिक्षा अभियान में प्रशासनिक पद पर तैनात हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी सपना मैन्दोली को शुभकामनाएं दी हैं।