पहाड़ के अनुज रावत का श्रीलंका में जलवा, अपनी कप्तानी में दिखाया धोनी वाला टैलेंट
Jul 18 2018 3:11PM, Writer:कपिल
पहाड़ के युवाओं का दम बीबीसीसीआई इस वक्त साफ तौर पर देख रही है। क्रिकेट की अच्छी तस्वीर ये है कि धोनी जैसे कप्तान का विकल्प भी दिखने लगा है। आपको पता ही होगा कि आजकल भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है। इस वक्त अंडर -19 टीम की कप्तानी पौड़ी के अनुज रावत कर रहे हैं। ये वो ही अनुज रावत हैं जो कप्तानी के मामले में धोना से कम नहीं और बल्लेबाजी के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं क्योंकि इन्होंने कोचिंग विराट कोहली के गुरू राजकुमार शर्मा से ली है। इस वक्त अनुज श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टीम के कप्तान हैं। इसी टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं। मंगलवार से भारत और श्रीलंका के बीच चार दिवसीय मैच शुरू हुआ था। श्रीलंका की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
यह भी पढें - पहाड़ के बेटे ने हुनर से लिखी बेमिसाल कहानी, फुटबॉल की दुनिया में बनाई अलग पहचान
अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी और हर्ष त्यागी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 244 रनों के योग पर श्रीलंका की टीम को पैवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। अनुज रावत और अथर्व की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने आई। दोनों ही ओपनर्स ने श्रीलंका की टीम की नाक में दम कर दिया। अथर्व ने 113 रनों की पारी खेली तो अनुज रावत ने 63 रन बनाए। इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने 311 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। साफ तौर पर इस चार दिवसीय मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को बैकफुट पर पहुंचा दिया। अनुज रावत ने इस मैच में अपनी तेज-तर्रार कप्तानी के दम पर सभी का ध्यन अपनी ओर खींचा। श्रीलंका की टीम को शुरुआती झटके देने के लिए उन्होंने पहले अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के मोर्चे पर लगाया।
यह भी पढें - उत्तराखंड के चैम्पियन जुड़वा भाई... विदेशों में दिखायी पहाड़ी पावर... सरकार ने सराहा
तीसरे ओवर में ही अर्जुन तेंदुलकर अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरे। इसके बाद अनुज रावत ने मौके को भांपा और अपने स्पिनर्स को तैनात कर दिया। अर्जुन तेंदुलकर से बेहतर गेंदबाजी भारतीय टीम के दो स्पिनर्स आयुष बडोनी और हर्ष त्यागी ने की। दोनों ने 4-4 विकेट लेकर लंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ डाली। अनुज रावत पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और फिलहाल उनका परिवार रामनगर में रह रहा है। साल 2017-2018 में उन्होंने दिल्ली की टीम से रणजी खेलना शुरू किया था। अपने जबरदस्त खेल के दम पर उन्होंने सलेक्शन बोर्ड का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा। अनुज रावत के हुनर की खुद टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर भी कर चुके हैं। इस बार भी अनुज ने 59 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और दो छक्के उन्होंने जड़े। इतना जरूर कहा जा सकता है कि अनुज रावत के सामने एक चमचमाता करियर उनका इंतजार कर रहा है।