image: Roshan raturi to go japan justice for arjun bisht family

जापान में मारे गए अर्जुन बिष्ट को इंसाफ दिलाएंगे रोशन रतूड़ी, खुद जा रहे हैं जापान!

Jul 18 2018 6:26PM, Writer:कपिल

पहाड़ का एक बेटा अपनी बीमार बेटी का इलाज करवाने के लिए जापान में होटलों के धक्के खाकर नौकरी कर रहा था। इस एक दुख भरी खबर सामने आई थी। जब से जापान में टिहरी गढ़वाल के अर्जुन बिष्ट की मौत हुई है, तबसे ये गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। अर्जुन बिष्ट के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी एक बच्ची के दिल में छेद है और पत्नी की हालत भी कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में हर तरफ से मांग हो रही थी कि अर्जुन बिष्ट को इंसाफ दिलाना है। अब उत्तराखंड के समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने अर्जुन बिष्ट को इंसाफ दिलाने का फैसला किया है। रोशन रतूड़ी का कहना है कि जो भी पुलिस रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट भेजी गयी थी, उस रिपोर्ट से परिवार वाले जरा सा भी सन्तुष्ट नहीं है। इसलिए अब रोशन रतूड़ी ने खुद ही जापान जाने की ठानी है।

यह भी पढें - ‘मेरे भाई की हत्या हुई है, गुनहगारों को सजा दिलाने में मेरा साथ दीजिए’
जिस होटल में अर्जुन बिष्ट की लाश मिली है, उस होटल का मालिक राजेश रमोला खुद उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। अब राजेश रमोला की जांच करवाने की मांग हो रही है। अब रोशन रतूड़ी ने मन में ठान लिया है कि अर्जुन बिष्ट की मौत का राज़ खोलकर रहेंगे। इस बीच रोशन रतूड़ी ने अर्जुन बिष्ट के परेशान परिवार का एक वीडियो भी शेयर किया है। जरा आप भी ये बातें गौर से सुनिए।

स्वर्गीय अर्जुन सिह बिस्ट के बड़ा भाई जापान से मुझको भेजी गयी मेडिकल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुश नही है उनका क्या कहना है आप ख़ुद सुन लिजिए एक भाई का दुख ..😭😭😭😭🙏



आपका सेवक

रोशन रतूडी RR

समाजिक कार्यकर्ता

दुबई युएई

Posted by Roshan Raturi RR on Monday, July 16, 2018


यह भी पढें - उत्तराखंड के अर्जुन बिष्ट की जापान में हत्या ? टिहरी गढ़वाल में पसरा मातम
कौन जानता था कि अर्जुन बिष्ट का जापान जाना उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला साबित होगा। अर्जुन बिष्ट अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी मौत का राज़ क्या है ? अर्जुन बिष्ट के भाई शेर सिंह बिष्ट भी नम आंखों से बता चुके हैं कि उनके भाई की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। शेर सिंह बिष्ट ने जापान के विदेश मंत्रालय और भारत के विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई की पार्थिव देह को उत्तराखंड लाने में मदद करें और इस केस की जांच करें। आखिर इस केस की सच्चाई क्या है ? क्या होटल मालिक ही इस पूरी साजिश का कर्ता-धर्ता है ? अब इस परेशान परिवार की सारी उम्मीदें रोशन रतूड़ी पर टिकी हैं। दुबई में रहने वाले रोशन रतूड़ी अब जापान के लिए तैयार हो रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ बड़ी बातों का खुलासा होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home