बधाई हो..पहाड़ के बेटे ने श्रीलंका की धरती पर जड़ा शतक, गेंदबाजी से भी रच दिया इतिहास
Jul 19 2018 12:10PM, Writer:कपिल
बधाई हो...पहाड़ के लड़के ने क्रिकेट की दुनिया में आते ही छाप छोड़ी है। पहले 4 विकेट लिए और फिर 185 रनों की आतिशी पारी खेली। एक अकेले पहाड़ी ने पूरी श्रीलंकाई टीम का गरदा उड़ा दिया। इस लड़के का खेल देखकर युवराज सिंह की याद आ गई। वो ही युवराज जो टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की जान हुआ करते थे, तो गेंदबाजी से विरोधी टीमों को बड़े झटके देते थे। अब गर्व से कहिए कि पहाड़ से देश को अगला युवराज सिंह मिल गया है। इंडिया अंडर -19 टीम इस वक्त श्रीलंका खिलाफ 4 दिवसीय सीरीज खेल रही है। कोलंबों में खेले जा रहे इस मुकाबले में लंकाई टीम पानी मांगती नजर आई। टिहरी के सिलोर गांव के आयुष बडोनी ने गेद और बल्ले से ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। पहले तो अपनी घातक फिरकी गेंदों से 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा और फिर 185 बनाकर नॉट आउट भी रहे।
यह भी पढें - पहाड़ के ऋषभ पंत का टेस्ट टीम में सलेक्शन, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पहाड़ी
अंडर 19 के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी खइलाड़ी ने लोवर मिडल ऑर्डर पर आकर दोहरा शतक बनाया हो और अपनी गेंदबाजी से 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा हो। आपको जानकर खुशी होगी कि इस वक्त भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी पौड़ी के अनुज रावत कर रहे हैं। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लंकाई टीम 244 रनों पर सिमट गई और इसका श्रेय आयुष बड़ोनी को जाता है। आयुष ने 9.3 ओवर्स में सिर्फ 24 रन लुटाए और 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। दो ओवर्स मेडन ओवर रहे। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 11 ओवर फेंककर सिर्फ एक ही विकेट लिया। आप समझ सकते हैं कि कौन ज्यादा प्रतिभाशाली है। अब बारी भारतीय टीम की बल्लेबाजी की थी। यहां भी आयुष का जलवा जारी रहा।
यह भी पढें - पहाड़ के अनुज रावत का श्रीलंका में जलवा, अपनी कप्तानी में दिखाया धोनी वाला टैलेंट
भारतीय टीम की शुरुआत कप्तान अनुज रावत और अथर्व ने की। अनुज रावत ने 63 रन बनाए तो अथर्व ने 113 रन बनाए। इसके बाद विकेट जाते रहे और जरूरत एक ऐसे बल्लेबाज की थी, जो दूसरे छोर पर टिका रहे। ये काम आयुष बडोनी ने किया। आयुष में पहले संभलकर खेला और फिर लंकाई टीम का धुंआ उड़ा दिया। आयुष बिष्ट 185 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अपनी पारी में आयुष ने कुल मिलाकर 19 चौके और 4 छक्के जड़े। आयुष की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 589 रन बनाए। अब लंकाई टीम के सामने रनों का पहाड़ खड़ा हो गया है और पूरा यकीन है कि जीत भारतीय टीम को ही मिलेगी। शाबाश आयुष...आपने क्रिकेट की दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया। शाबाश अनुज रावत...टीम इंडिया को आप जैसे कप्तानों की जरूरत है।