image: Muskan bisht suffering from blood cancer

पहाड़ की बेटी को आपकी मदद चाहिए, मुस्कान बिष्ट के लिए दुआ कीजिए..शेयर कीजिए

Jul 19 2018 6:28PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लोगों ने बार बार ये साबित किया है कि अगर सब एक जुट हो जाएं तो दवा भी रंग लाती है और दुआ भी असर करती है। एक बार फिर से उत्तराखंड के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। इस बार सवाल एक लड़की की जिंदगी का है। पहाड़ की बेटी मुस्कान बिष्ट को बचाना है। पहाड़ के एक गरीब परिवार की बेटी हैं मुस्कान बिष्ट। टिहरी के खतीयार गांव की 15 साल की मुस्कान बिष्ट अपने परिवार में अकेली बेटी हैं। पिता की लाडली बेटी ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इसके बाद भी ड्राइवर पिता ने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। जिस बेटी की किलकारियों से आंगन हमेशा भरा रहा आखिर उस बेटी को खुद से दूर कैसे करें? अपनी बेटी के लिए गरीब पिता ने सब कुछ दांव पर लगा दिया। मुस्कान का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। राज्य समीक्षा से बातचीत में मुस्कान के पिता जगमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टर्स ने इलाज का खर्चा 18 से 20 लाख के बीच बताया है।

यह भी पढें - चमोली जिले के बाद यमुनोत्री में भी फटा बादल, आधी रात को मचा हाहाकार !
8 हजार रुपये महीने कमाने वाले जगमोहन सिंह बिष्ट हैरान हैं कि आखिरी इतनी रकम कहां से लाई जाए। इसलिए आप सभी से अपील है कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में शेयर करें। मुस्कान बिष्ट की मदद के लिए आप भी आगे आएं। मुस्कान के पिता ऋषिकेश में एक स्कूल की बस चलाते हैं। उनका पीएनबी में खाता है जिसका अकाउंट नंबर 3714006900001267 है। आप चाहें तो 9760474790 नंबर पर मुस्कान बिष्ट के पिता जगमोहन सिंह बिष्ट से बात कर सकते हैं। मुस्कान बिष्ट का एक भाई भी है। एक ड्राइवर की कमाई कितनी होती है ? मुस्कान के पिता के पास भी इलाज के लिए पैसे नहीं है। इस वक्त सरकार को भी इस परिवार के लिए बड़ा दिल दिखाने की जरूरत है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मुस्कान के परिवार को मदद मिल सकेगी। इसके अलावा हमारी पूरे उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश से अपील है कि जितना ज्यादा हो सके, मुस्कान की मदद करें।

यह भी पढें - Video: टिहरी हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, 12 लोग घायल..4 की हालत बेहद गंभीर
मुस्कान का एक भाई भी है। रक्षा बंधन का मौका आने वाला है और हमारे लिए इससे बेहतर बात क्या होगी कि रक्षाबंधन से पहले इस परिवार को खुशखबरी मिल सके। एक बेटी की जान बच जाए, इससे बेहतरीन काम क्या हो सकता है। एक इंसान किसी दूसरे इंसान के काम आए, ये ही तो हर उत्तराखंडी का फलसफा है। ये जरूरी नहीं कि हर कोई मुस्कान बिष्ट के लिए आर्थिक मदद करे। जरूरी ये भी है कि आप दिल से मुस्कान के लिए दुआ कीजिए। हां मुस्कान की मदद करने से पहले उनके पिता को कॉल जरूर करें। उनसे अकाउंट नंबर मांगे और फिर उनके खाते में पैसे डालें। आपसे जितना हो सकता है, उतनी मदद करें। इसके अलावा सरकार तक इस संदेश को जरूर पहुंचाएं। याद रखिए एक बेटी हर सेकंड मौत क मुंह में जा रही है और आपका एक सेकंड इस बेटी की जिंदगी को बचा सकता है। इस मौके को जाने मत दीजिए। जय उत्तराखंड


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home