image: Megastar Rajnikant admires garhwali dishes

बॉलीवुड के मेगास्टार को भाया गढ़वाली स्वाद, चैंसू और भटवाणी खाकर बोले 'मजा आ गया'

Jul 20 2018 7:29PM, Writer:ईशान

उत्तराखंड के स्वादिष्ट खाने की पूरी दुनिया में तारीफ़ होती है। अब रजनीकांत भी गढ़वाली खाने के मुरीद हो गए हैं। दरअसल सुपरस्टार रजनीकांत की नयी फ़िल्म की शूटिंग आजकल उत्तराखंड में चल रही है। देहरादून के गुनियाल गाँव के पास ही शाहीन बाग़ में उनकी इस फिल्म के ये दृश्य फिल्माये गये। सादगी पसंद रजनी ने शूटिंग के बाद लंच के लिए कुछ सादा गढ़वाली खाना खाने की इच्छा जताई, जिसपर सुपरस्टार के लिए शाहीन बाग़ रिजोर्ट में ही गढ़वाली खाने की व्यवस्था की गयी। रजनीकांत को लंच में प्रसिद्ध और स्वादिष्ट गढ़वाली 'चैंसू और भटवाणी' परोसे गये। इसे चखते ही सुपरस्टार रजनीकांत गढ़वाली खाने के मुरीद हो गये और फिर उन्होंने पूरा 'चैंसू और भटवाणी' बड़े चाव से खाया। खाना खा लेने के बाद सबसे पहले रजनीकांत ने इसे बनाने वाले रसोइये को अपने पास बुलाया, बड़ी तारीफ़ की। रजनीकांत खुद भी खाना बनाने के शौक़ीन हैं, तो उन्होंने गढ़वाली डिश 'चैंसू और भटवाणी' बनाने की विधि भी सीखी।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के रामचंद्र बिष्ट ने जीता PM मोदी का दिल, अपने गांव की दिलचस्प बातें बताई
रसोइये ने भी अच्छे तरीके से रजनी को 'चैंसू और भटवाणी' बनाने की विधि बताई, इसके बाद रजनी ने पूरे स्टाफ के सामने ही रसोइये की जबरदस्त तारीफ कर डाली। स्वादिष्ट गढ़वाली खाना खाकर उसके स्वाद के प्रभावित रजनी ने रसोइये को इनाम में 1000 रुपये भी दिए। रजनीकांत की इस फ़िल्म के डायरेक्टर युवा निर्देशक कार्तिक सुब्बाराव हैं। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में अपनी शानदार कॉमेडी के जाने जाने वाले चिन्नी जयंथ भी हैं। फिल्म की शूटिंग देहरादून के गुनियाल गाँव में आजकल चल रही है जहाँ कॉमेडी के कुछ शूट फिल्माये गये। इस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत को देखने के लिए भारी भीड़ भी इकठ्ठा हो गयी। जिसे हटाने के लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। गुनियाल गांव के इस रिसोर्ट में जहां रजनीकांत ठहरे हैं, उसमें रजनी के कमरे का नाम भी सुपरस्टार के नाम पर 'रजनी सर' रख दिया गया है। गढ़वाली स्वाद की तो वैसे पूरी दुनिया कायल है, अब सुपरस्टार रजनीकांत भी इसके खासे मुरीद हो गए हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home