देहरादून का चिड़ियाघर देश में पहले नंबर पर, खुद फेसबुक ने दी इस बात की जानकारी
Jul 23 2018 5:34PM, Writer:कपिल
जब खुद फेसबुक ही इस बात की जानकारी देने लगे तो फिर बात की क्या ? आपको ये बात जानकर खुशी होगी कि देहरादीन का चिड़ियाघर देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला चिड़ियाघर है। खुशनुमा आबोहवा के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले देहरादून के चिड़ियाघर ने सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर के लोगों के दिल में अलग ही जगह बनाई है। सोशल साइट फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर दुनिया के 181 चिड़ियाघरों की ताज़ा रैंकिंग में देहरादून के चिड़ियाघर को टॉप टेन में जगह मिली है। यूं तो दुनियाभर में हजारों चिड़ियाघर हैं और देहरादून के चिड़ियाघर से काफी बेहतर हैं। लेकिन इस वक्त फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर दुनियाभर में 181 चिड़ियाघर ही सक्रिय हैं। इसी साल 5 जून को देहरादून जू भी इसी लिस्ट में शामिल हुआ था।
यह भी पढें - पहाड़ के इस सरकारी स्कूल के आगे फेल हैं शहरों के प्राइवेट स्कूल, देशभर में तारीफ
ताज़ा रैंकिंग के मुताबिक दुनियाभर के 181 चिड़ियाघरों में से देहरादून जू को 10 वां स्थान हासिल हुआ है। भारत में देहरादून जू को पहला नंबर हासिल हुआ है। देहरादून जू के निदेशक पीके पात्रो ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक के 'लाइक एलीजर' सॉफ्टवेयर के माध्यम से ये रैंकिंग तय की गई है। लाइक, कमेंट और पोस्ट के साथ साथ इसमें ये भी देखा जाता है कि हर एक जू पर लोगों के ठहराव कितना है। इसके आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिये ये रैंकिंग तय की जाती है। इस बार जो रैंकिग लाइक एलीजर पर देखा जा सकती है, उसके मुताबिक देहरादून को देश में पहला और दुनिया में 10वां नंबर मिला है। ये दर्शाता है कि देहरादून जू को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड को इस साल मिलेगा डोबरा-चांठी पुल, 12 साल का इंतजार खत्म होगा !
देहरादून जू के निदेशक पीके पात्रो कहते हैं कि यहां हर साल सैलिनियों की संख्या बढ़ रही है। साल 2014-15 में यहां 2.10 लाख पर्यटक आए। साल 2015-16 में 3.20 लाख पर्यटक आए। साल 2016-17 में 4.30 लाख और साल 2017-18 में 6.50 लाख सैलानी यहां आए। खास बात ये भी है कि अब आपको जल्द ही देहरादून जू में शेर की दहाड़ सुनने को मिलेगी। इसके अलावा भालू, हाइना, घड़ियाल समेत कई वन्यजीव यहां की शोभा बढ़ाने जा रहे है। देश के विभिन्न चिड़ियाघरों से इन जानवरों को यहां लाया जाएगा। साल 1976 में 25 हेक्टेयर के इस क्षेत्र में वन चेतना केंद्र की स्थापना की गई थी। बाद में यहां हिरणों की कुछ प्रजातियां रखी गईं थी और इसका नाम मालसी डियर पार्क दिया गया। साल 2015 में ये जगह देहरादून जू बनी थी।