Video: DM दीपक रावत ने दी अच्छी खबर, उत्तराखंड के हर जिले में ऐसा होना चाहिए
Jul 23 2018 6:27PM, Writer:कपिल
जरा सोचिए आप किसी ऐसी जगह में हैं, जहां कैश निकालने के लिए ना तो कोई बैंक हो और ना ही कोई एटीएम। अचानक आपको अगर वहां एटीएम को साथ लिए एक गाड़ी दिख जाए तो बात ही क्या होगी ? जनता को इससे बेहद राहत मिल सकेगी। जी हां इसी का नाम है चलता-फिरता एटीएम। ऐसा ही एक काम हरिद्वार जिले में किया गया है। डीएम दीपक रावत ने आम लोगों से जुड़ी इस बात को साझा किया है और बताया है कि ‘हरिद्वार जिले में चलता फिरता एटीएम लॉन्च किया जा रहा है।’ डीएम दीपक रावत ने कहा है कि जिले में कई जगहें ऐसी हैं, जहां बहुत से लोग काम करते हैं लेकिन वो एटीएम से भी दूर हैं और बैंक से भी दूर भी है। लोगों के काम करने का वक्त भी ऐसा है कि वो सही वक्त पर एटीएम और बैंक नहीं पहुंच पाते।
यह भी पढें - Video: ये DM देवभूमि की शान है..सड़क पर फैला कचरा खुद साफ करने लगे दीपक रावत
डीएम दीपक रावत कहते हैं कि इस चलते फिरते एटीएम को लोगों के मुताबिक अलग अलग वक्त पर अलग अलग जगह ले जाया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा हरिद्वार जिले में इस शानदार पहल को शुरू किया गया है। आज लोगों के पास वक्त की कमी है। ऊपर से पैसे निकालने के लिए बैंक में लंबी लंबी लाइनें लग जाती हैं। कभी कभार बैंक में ही एटीएम खराब रहता है। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों को बड़ी परेशानियों का लामना करना पड़ता है। अगर हर जिले में चलता फिरता एटीएम हो और लोगों को इसका फायदा मिले तो एक अलग ही तस्वीर निकलकर सामने आएगी। डीएम दीपक रावत के कामों की वैसे भी हर जगह तारीफ होती है। अब उन्होंने अपने जिले के लोगों को एक और शानदार खबर दी है, जिससे लोगों में बेहद खुशी है।