image: 3 went missing 6 injured in chamoli as pickup fall in kalpganga

ब्रेकिंग: चमोली जिले की कल्पगंगा में गिरी गाड़ी, नदी के उफान में बहे 3 लोग..6 घायल

Jul 26 2018 3:11PM, Writer:कपिल

हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले की कल्पगंगा नदी में एक पिकअप वैन गिरी है। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि 3 लोग इस हादसे के बाद लापता हो गए हैं। ये हादसा जोशीमठ के हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के पास हुआ है। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे ये भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक पिकअप गाड़ी UK 11 CA 1068 उर्गम से हेलंग की तरफ जा रही थी। इस बीच जल विद्युत परियोजना के पास ये गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कल्पगंगा के किनारे गिर गई। नदी का उफान इतना जबरदस्त था कि तीन लोग इस धारा में बह गए। मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढें - उत्तराखंड के वीरों का इतना रक्त बहा...कि लाल हो गई थी कारगिल की धरती...नमन
तुरंत ही ITBP और SDRF को इस बारे में खबर की गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ आइटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग हेलंग के अरोसी गांव के रहने वाले थे। लापता लोगों में सतेश्वरी देवी, अंजनी देवी और सुभाष हैं। इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उनके नाम त्रिलोक सिंह, उमा देवी, सावित्री देवी, नंदा सिंह, हर्षवर्धन, दुर्गा देवी हैं। सभी घायलों का इलाज गोपेश्वर अस्पताल में चल रहा है। इस वक्त सबसे बड़ा टास्क लापता लोगों की खोज करना है। कलंपगंगा नदी में बारिश की वजह से जबरदस्त उफान है और स वजह से रेस्क्यू टीम के सामने कई मुश्किलें आ रही हैं। इस बारे में जो भी सूचना मिलेगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home