image: Agastyamuni gilr neema negi oprating jcb

Video: पहाड़ की बेटी के हौसले को सलाम, केदारनाथ में JCB चलाने वाली पहली लड़की

Jul 27 2018 2:32PM, Writer:कपिल

यकीन मानिए ये वीडियो देखकर आपको गर्व होगा पहाड़ की इस बेटी पर। जेसीबी जैसी भारी-भरकम मशीन पर सवार ये बेटी केदारनाथ के पुनर्निमाण में अहम रोल अदा कर रही हैं। समाज की तमाम धारणाओं को तोड़कर इस बेटी ने बुलंद हौसलों की कहानी अपने नाम कर डाली है। कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस काम को करने का तरीका आना चाहिए। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम का हिस्सा बनी नीमा नेगी के हौसले को देखकर हर कोई इसकी तारीफ करता है। नीमा नेगी मूल रूप से अगस्त्यमुनि की रहने वाली हैं। फिलहाल वो केदारनाथ में पुनर्निमाण के काम में योगदान दे रही हैं। यहां आपको बता दें कि केदारनाथ में साल 2013 की आपदा के बाद से पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। प्रकृति की तमाम दुश्वारियों के बीच केदारनाथ में काम लगातार जारी है।

यह भी पढें - पहाड़ की शेरनी…अपनी दादी को बचाने के लिए भालू से जा भिड़ी थी दीपिका
कुछ महीने पहले ही कर्नल अजय कोठियाल के यूथ फाउंडेशन द्वारा बेटियों को सेना में भर्ती करने के लिए कैंप चलाए गए थए। यूथ फाउंडेशन ने अब पहाड़ की बेटियों को रोजगार देने की दिशा में भी बड़ा काम करना शुरू कर दिया है। यूथ फाउंडेशन के कैंप में ट्रेनिंग ले चुकी कुछ बेटियों को केदारनाथ भी बुलाया गया है। इन्हीं में से एक हैं नीमा नेगी। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।

केदारनाथ में स्टोन कीपिंग, स्टोन कटिंग के साथ-साथ ये बेटियां JCB जैसी भारी-भरकम मशीन को ऑपरेट कर रही हैं। यूथ फाउंडेशन की तरफ से इन बेटियों को 15 हजार रुपये महीने की सैलरी दी जा रही है और रहना-खाना फ्री है। हाई एल्टीट्यूड पर इन युवतियों को काम करता देखकर आपको भी गर्व होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home