image: river beauty flower in valley of flower uttarakhand

देवभूमि में खिला सबसे अनमोल फूल, फूलों की घाटी में जुट रही है दुनिया

Jul 28 2018 4:36PM, Writer:कपिल

एक खूबसूरत फूल जिसे दुनिया रिवर ब्यूटी के नाम से जानती है। ये एक बेशकीमती फूल कहा जाता है जिसके दीदार के लिए दुनिया बेताब रहती है। उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर ये है कि फूलों की घाटी आजकल इस फूल से खिल उठी है। जापान से आए पर्यटक ओमोतो कियोसाकी कहते हैं कि रिवर ब्यूटी से रूबरू होना हमारे लिए नया अनुभव है। ये हल्के गुलाबी रंग का फूल होता है और इस पर बनी कैप्सूलनुमा फली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। फूलों की घाटी में खिला ये फूल हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रिवर ब्यूटी को वैज्ञानिक भाषा में एपीलोबियम कहते हैं। ये फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इससे कई तरह की दवाएं भी तैयार होती हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए इस फूल का दीदार करना किसी सुकून के पल जैसा है।

river beauty flower in valley of flower uttarakhand
एपीलोबियम की खास बात ये है कि ये नदी के किनारे या फिर जल धाराओं के आसपास ही खिलता है। इस फूल की जाली की ऊंचाई 15 से 50 सेमी तक होती है। आजकल फूलों की घाटी में पुष्पावती नदी के किनारे बड़े इलाके में रिवर ब्यूटी का गुलाबी फूल खिला हुआ है। इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के आखिरी छोर तक जा रहे हैं। ये फूल जुलाई के दूसरे पखवाड़े में खिलना शुरू होता है। अगस्त के पहले 15 दिनों तक ही इस फूल को देखा जा सकता है।

river beauty flower in valley of flower uttarakhand
इसलिए कोई भी यात्री फूलों की घाटी में मौजूद इस खूबसरूती को छोड़ना नहीं चाहता। फूलों की घाटी में 500 से ज्यादा प्रजाति के फूल समय-समय पर खिलते हैं। हर प्रजाति के फूल के खिलने का अपना वक्त होता है। इस वजह से फूलों की घाटी हर 15 दिन में अपना रंग बदलती है। आजकल घाटी के अंतिम छोर पर पुष्पावती नदी के किनारे एक बड़े इलाके में रिवर ब्यूटी की छटा देखते ही बन रही है। घांघरिया से पांच किलोमीटर पैदल चलकर आपको इस फूल का दीदार होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home